28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिले भर में राशन दुकानों पर नहीं मिल पा रहा राशन, भटक रहे हैं उपभोक्ता

अधिकारी बोले सभी जिलों में है समस्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Javed Khan

•

Updated: 12 Nov 2019, 1:22 PM IST

Birth certificate stuck in slow server,

Birth certificate stuck in slow server,

अशोकनगर. जिले में एक बार फिर गरीबों का राशन सर्वर न मिलने से रुक गया है। जिसके कारण राशन उपभोक्ता परेशान होकर भटक रहे हैं। राशन दुकान संचालक उन्हें ये नहीं बता पा रहे हैं कि राशन कब मिलेगा? ऐसे में उपभोक्ताओं व दुकान संचालकों के बीच विवाद की स्थिति भी बन रही है।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर माह भी दीपावली के पहले सर्वर की न मिलने से राशन वितरण नहीं हो पा रहा था। पत्रिका द्वारा इस मामले को उठाए जाने के बाद रजिस्टर पर एंट्री कर ऑफ लाइन राशन वितरण के निर्देश जारी कर दिए गए थे। अब नवंबर में भी सर्वर की समस्या बनी हुई है। एक माह से अधिक समय से सर्वर ठीक ढंग से काम नहीं कर रहा है। कभी सर्वर मिलता है तो कभी चला जाता है।

जिससे उभोक्ता दिन-दिन भर राशन दुकानों पर खड़े रहकर इंतजार करने को मजबूर हैं। महीने के १० दिन गुजर जाने के बाद भी उन्हें राशन नहीं मिल सका है। इस संबंध में जब जिला नागरिक एवं आपूर्ति विभाग में बात की गई तो अधिकारियों ने बताया कि यह समस्या पूरे प्रदेश में है।

सभी जिलों से इस तरह की शिकायतें आ रही हैं और ये वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में भी हैं। लेकिन अभी तक शासन स्तर से कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। अधिकारियों समस्या पर अपने हाथ खड़े करते हुए कहा कि जब तक शासन से कोई निर्देश नहीं आते, वे कुछ नहीं कर सकते।

उपभोक्ताओं में आक्रोश राशन मिलने में देरी होने से उपभोक्ताओं में भी आक्रोश बढ़ रहा है। कभी कंट्रोल बंद मिलती है तो कभी कहा जाता सर्वर नहीं है। राशन कब तक मिलेगा, इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। वार्ड नंबर ८ निवासी सतपाल केवट, गुलाब बाई, राजू अहिरवार आदि ने बताया कि काम छोडक़र राशन के लिए दिन-दिन भर दुकान पर खड़े रहते हैं। कभी अंगूठा नहीं लगता तो कभी कुछ ओर समस्या बता रहे हैं। ये कोई नहीं बता रहा कि राशन कब देंगे। कई बार तो काम पर नहीं जा पाने से मजदूरी भी मारी जा रही है।