13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां मुफ्त में मिल रहे टमाटर, दुकानदार ने निकाली अनोखी स्कीम

2 किलो टमाटर मुफ्त की स्कीम लाने वाले दुकानदार की हर तरफ हो रही चर्चा

2 min read
Google source verification
tomato.jpg

अशोकनगर. टमाटर के दाम इन दिनों आसमान छू रहे हैं। बाजार में टमाटर 160-180 रुपए किलो बिक रहा है और आम आदमी की पहुंच से दूर हो गया है। टमाटर की बढ़ती कीमतों का असर ये है कि सब्जी से टमाटर गायब हो चुके हैं और ऐसे में एक दुकानदार एक अनोखी स्कीम लेकर आया है जो कि दो किलो टमाटर फ्री बांट रहा है। टमाटर फ्री में बांटने की स्कीम अशोकनगर के एक मोबाइल दुकानदार ने शुरु की है जिसकी चर्चा जोरों पर है।


मोबाइल दुकानदार की अनोखी स्कीम
अशोकनगर के युवा व्यापारी अभिषेक अग्रवाल ने एक अनोखी स्कीम शुरु की है। इस स्कीम के तहत वो उनकी दुकान से कोई भी नया स्मार्टफोन खरीदने पर ग्राहक को दो किलो टमाटर फ्री दे रहे हैं। इस स्कीम को शुरु करने के साथ ही व्यापारी अभिषेक अग्रवाल ने बकायदा इसके प्रचार प्रसार के लिए होर्डिंग बैनर भी लगाए हैं जो चर्चाओं का विषय बने हुए हैं और हर कोई युवा व्यापारी और उसकी टमाटर फ्री की स्कीम की चर्चा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जिसकी कलाई पर बांधी राखी, उसी भाई ने की घिनौनी हरकत, पढ़ें पूरी खबर

2 किलो मुफ्त टमाटर का ऑफर
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी दुकानदार ने अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए कोई अनोखी स्कीम शुरु की है। एक के साथ एक फ्री या दो के साथ तीन फ्री के ऑफर भी आपने देखे और सुने होंगे लेकिन टमाटर फ्री देने का ये मामला वाकई में अनोखा है। वहीं इस स्कीम को लेकर व्यापारी अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि टमाटर की महंगाई की वजह से लोगों की सब्जी का जायका बिगड़ रहा है। इसलिए हमने ये ऑफर चलाया है और इस ऑफर से हमें फायदा भी हो रहा है और मोबाइल की बिक्री थोड़ी बहुत बढ़ी है। वो ये भी बताते हैं मोबाइल खरीदने आने वाले ग्राहक टमाटर फ्री पाकर काफी खुश होते हैं।

देखें वीडियो- स्वीमिंग पूल में घुसा अजगर