28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस वाहन की टक्कर से गन्ने से भर ट्राली पलटी एक घायल

एक अन्य घटना में बस को बचाने के प्रयास में मैजिक पलटा, कांच के नीचे आने से युवक का हाथ कटा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Javed Khan

•

Updated: 17 Nov 2019, 11:40 AM IST

ask_1.jpg

अशोकनगर. मोहरी रोड पर शुक्रवार दोपहर में पुलिस वाहन की टक्कर से गन्ने से भरी ट्राली पलट गई। गनीमत रही कि ट्राली की चपेट में कोई नहीं आया, वरना गंभीर हादसा हो सकता था।

दुर्घटना में ट्राली पर बैठे एक व्यक्ति को चोट आई है। वहीं एक अन्य घटना में सारसखेड़ी पर एक मैजिक वाहन पलट गया। इसमें भी एक युवक घायल हुआ है। शहबाजपुर से किशनलाल व अन्य ग्रामीण गन्ने लेकर अशोकनगर आ रहे थे। तभी मोहरी रोड पर पुलिस वाहन ने ट्राली में टक्कर मार दी। ट्राली पलटने से किशनलाल घायल हो गए और बाकी लोग बाल-बाल बचे।

हादसे के घायल हो उपचार के लिए प्राईवेट अस्पताल ले जाया गया। समझाइश के बाद पीडि़त पक्ष मान गया और किसी तरह की शिकायत नहीं की। मैजिक पलटने से युवक का हाथ टूटा दूसरी घटना सारसखेड़ी के पास हुई। ईसागढ़ से रामबाबू (४०) पुत्र मलखानसिंह दांगी निरमा व नमक लेकर अशोकनगर आ रहे थे।

दोपहर करीब 12 बजे सामने से आ रही बस को बचाने के प्रयास में वाहन पलट गया। हादसे के समय वाहन में चार लोग सवार थे। रामबाबू क्लीनर की साइड बैठा था, जिसका कांच के नीचे आकर कट गया और हड्डी भी टूट गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। बाकी लोगों को चोट नहीं आई।