28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षक सीख रहे खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाने के गुर

अशोकनगर. मिडिल स्कूलों में गणित विषय का अध्यापन करवाने वाले शिक्षकों को पांच दिवसीय सेवा कालीन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण का दूसरा चरण है, इसमें शिक्षक खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाने के गुर सीख रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

praveen praveen

•

Updated: 19 Jul 2017, 10:35 PM IST

Ashoknagar, Madhya Pradesh Government School, Math

Ashoknagar, Madhya Pradesh Government School, Mathematics Subject,

अशोकनगर. मिडिल स्कूलों में गणित विषय का अध्यापन करवाने वाले शिक्षकों को पांच दिवसीय सेवा कालीन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण का दूसरा चरण है, इसमें शिक्षक खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाने के गुर सीख रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष कक्षा 6 व 7 में गणित एवं विज्ञान विषय का कोर्स चेंज किया गया है। मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के स्थान पर एनसीईआरटी की किताबें कोर्स में शामिल की गई हैं। नए कोर्स में दिए गए सिलेबस के साथ ही शिक्षकों को सिखाया जा रहा है कि वे कैसे गतिविधियों के आधार पर बच्चों को समझाने का सरल से सरल तरीक ढूंढ सकते हैं।


गतिविधियों द्वारा बच्चों को गणित की पढ़ाई करवाने का प्रशिक्षण मावि क्रमांक 2 में दिया जा रहा है। इसमें ईसागढ़ एवं मुंगावली विकासखंड के 136 में से 130 शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। मास्टर ट्रेनर्स सुनील कोठारी, अमित प्रजापति, अनुप जैन, वेद प्रकाश गोयल, जितेन्द्र दांगी एवं अब्दुल नईम अंसारी शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। पहले चरण में अशोकनगर एवं चंदेरी के 119 शिक्षकों ने प्रशिक्षण लिया था।