भाई विकास और मनीष सोनी, भाभी पूनम और भतीजी गुडिय़ा भी साथ थीं। नेहा सर्राफ ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर बैठी थी तभी उसके भाई का गोलू का फोन आया, बात करने के बाद उसने फोन को अपने हैंडबैग में रख लिया, तभी ट्रेन आ गई और वह सीट पर बैठी ही थी कि उसे हैण्डबैग की चैन खुली दिखी। इससे बैग को खोलकर देखा तो उसमें से आभूषणों का डिब्बा गायब था।