28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अतिक्रमण तोडऩे गए नपा अमले पर लहराई तलवार व जंजीरें, जेसीबी का कांच भी तोड़ा

अतिक्रमणकारी ने काफी देर तक किया हंगामा, पुलिस पहुंचकर युवक को थाने ले गई, तब तोड़ा अतिक्रमण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Javed Khan

•

Updated: 17 Nov 2019, 11:35 AM IST

ask.jpg

अशोकनगर. मोहरी रोड पर नपा का अमला एक अतिक्रमण हटाने गया था। लेकिन अतिक्रमण करने वाले युवक के तेवर देख अमले को बेरंग लौटना पड़ा। इस दौरान युवक ने हाथ में तलवार व लोहे की जंजीरें लिए सड़क पर आ गया। जेसीबी में तलवार लगने से उसका एक कांच फूट गया।

बाद में पुलिस उसे थाने ले गई, तब जाकर नपा की टीम ने अतिक्रमण तोडऩे की कार्रवाई की। दरअसल मोहरी रोड पर बीज निगम के पीछे सरकारी जमीन पर रवि पुत्र छिकरूलाल कोरी ने कब्जा कर लिया है। यहां वह कबाड़े की दुकान चलाता है और घर भी बना लिया है। धीरे-धीरे वह सरकारी जमीन को अपने कब्जे में लेता जा रहा है और वर्तमान में बड़े हिस्से पर उसका कब्जा है।

नपा कर्मचारी पिछले 10 दिनों से उसे अपना अतिक्रमण हटाने के लिए कह रहे थे, लेकिन जब वह नहीं माना और नपा कार्यालय भी नहीं पहुंचा तो शुक्रवार को टीम अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंच गई। शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे नपा की टीम जेसीबी व डंफर लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंची। अमले को देखते ही रवि कोरी जोर-जोर से चिल्लाने लगा और घर के अंदर से तलवार और हाथों में जंजीरें लाकर घुमाने लगा।

उसे देख कर्मचारी हक्के बक्के रह गए और पीछे हट गए। वह काफी देर तक इसी तरह हंगामा करता रहा और परिजन, कर्मचारी व आसपास के लोग उसे समझाने का प्रयास करते रहे। लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। जेसीबी पर तलवार लेकर खड़ा हो गया और सड़क पर आकर भी तलवार लहराई।

नपा का अमला लौटा और पुलिस पहुंची उसका हंगामा देख नपा कर्मचारी वापस लौट गए। उसी समय पीछे से आकर उसने जेसीबी में तलवार मार दी, जिससे उसका कांच फूट गया। इसके बाद 100 डायल और चार-पांच पुलिसकर्मी पहुंचे। उस समय रवि चबूतरे पर बैठकर हवन-पूजन कर रहा था। उसकी तलवार भी पास ही रखी थी। पुलिस ने बात करनी चाही तो फिर जंजीर उठाकर आ गया। लेकिन सख्ती के बोला पूजा पूरी कर आ रहा हूं।

इस दौरान उसने कंडे की आकर पर अपना मुंह रखा और आग मुंह में ले ली। परिवार को मिली शनिवार शाम तक की मोहलत एक पुलिसकर्मी जूते उतार कर गया और पहले तलवार अपने कब्जे में ली। इसके बाद उसे पुलिस थाने ले गई। उसके जाने के बाद नपा की टीम पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

इस दौरान युवक की मां पार्वती कोरी व बहन बार-बार जेसीबी के सामने आकर रोकने की कोशिश करती रही। उन्होंने कहा कि २० साल से वे यहां रह रहे हैं अन्य कोई जगह उनके पास नहीं है। यहीं छोटा-मोटा धंधा करते हैं। सब तोड़ देंगे तो हम कहां जाएंगी। तब नपा ने उन्हें सामान हटाने के लिए शनिवार शाम तक का समय दिया।

अतिक्रमण हटाने टीम गई थी, तो वह तलवार लेकर आ गया और जेसीबी का कांच फोड़ दिया। जिसका आवेदन हमने थाने में दिया है। रोड पर एक सामुदायिक शौचालय बना है, उसके पास उसने कब्जा कर लिया है। वहीं गंदगी फैला रहा था और लोगों को परेशान कर रहा था। स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने भी अतिक्रमण हटाने का बोला था। आज अतिक्रमण हटा दिया है और परिवार ने कल तक बाकी सामान हटाने का बोला है।

- शमशाद पठान, सीएमओ अशोकनगर