28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अज्ञात कारणों के चलते दो लोगों ने फांसी लगाकर दी जान

जिला अस्पताल में हुआ पीएम, नव विवाहित के मामले में बयान लेने पहुंचे नायब तहसीलदार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Javed Khan

•

Updated: 8 Nov 2019, 2:01 PM IST

 suicide by hanging

Youth commits suicide by hanging

अशोकनगर। जिले के छह घरा मोहल्ले में दो बच्चों का पिता फांसी के फंदे पर झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं एक अन्य मामले में पचलाना में एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला बीते बुधवार का है। दोनों के शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। नव विवाहिता की मौत के मामले में नायब तहसीलदार दीपेश धाकड़ ने परिजनों के बयान लिए। ईसागढ़ थानांतर्गत पचलाना में मोनिका (22) पत्नी मोनू उर्फ शिवेंद्र रघुवंशी ने मंगलवार को दोपहर करीब 2.30 बजे फांसी लगा ली थी। परिजन उन्हें लेकर शाम को करीब 4.20 बजे जिला अस्पताल पहुंचे।जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


लड़ाई-झगड़े के बारे में बात नहीं की
मृतिका के पिता वीरेन्द्रसिंह रघुवंशी ने बताया कि घटना के समय मोनिका व उनकी मां घर में सो रही थीं और वे बाहर थे। उसके द्वारा अचानक फांसी लगा लेने वे स्तब्ध थे। उसकी शादी चार महीने पहले ही आरोन थाने के क्यांपुर गांव निवासी शिवेन्द्र पुत्र महेन्द्रसिंह रघुवंशी से हुई थी और वह चार-पांच दिन से अपने मायके पचलाना में ही थी। उसने किसी भी तरह की परेशानी या लड़ाई-झगड़े के बारे में बात नहीं की थी और अच्छे से रह रही थी।

फांसी लगाकर जान दी
जानकारी लगने पर बुधवार को सुबह मृतिका का पति शिवेन्द्र व अन्य परिजन एवं रिश्तेदार भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे। पति ने बताया कि वह एक-दो दिन में उसे लिवाने आने वाला था। मंगलवार को वह खाद लेने के लिए आरोन गया था। जहां उसके साड़ू भाई ने फोन पर मोनिका द्वारा फांसी लगाने की जानकारी दी थी। इधर फंदे पर झूला युवक एक अन्य घटना में छह घरा कालोनी निवासी बंटी (40) पुत्र रमेशचंद्र नामदेव ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

अंदर से दरवाजा बंद कर लिया
बीते मंगलवार को शाम को करीब चार-साढ़े चार बजे उसकी मां गांव से लौटी थीं। उसने बात कर वह अपने कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। यह उसकी रोज की आदत थी, इसलिए मां ने कोई ध्यान नहीं दिया। लेकिन कुछ देर बाद मां ने खिडक़ी में से देखा तो पंखे पर कपड़ा बंधा दिखा। उन्होंने तुरंत ही अपने छोटे बेटे फोन किया। उसने घर आकर पुलिस को जानकारी दी। परिजनों के अनुसार मृतक नशा करने का आदी था। उसकी एक 8 साल की बच्ची और 2 साल का पुत्र है।