24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

म्यांमार में स्वाइन फ्लू से 13 मरे, 200 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

म्यामांर में स्वाइन फ्लू से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। 200 से अधिक लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

lalit fulara

•

Updated: 2 Aug 2017, 2:00 PM IST

Swine Flu

Swine Flu

सिंगापुर। म्यामांर में स्वाइन फ्लू से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। 200 से अधिक लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। म्यांंमार की सरकारी मीडिया के अनुसार, सोमवार को यांगून शहर के एक अस्पताल में इलाज करवा रहे दो बच्चों की मौत हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि सांस लेने में दिक्कत के चलते 210 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें भी 62 लोग स्वाइन फ्लू से संक्रमित हैं।

बहुत जल्द लांच होने जा रही है दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन, देखिए स्पेशल रिपोर्ट, देखें वीडियो-


लोगों से एहतियाती उपायों का पालन करने की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से वायरस को फैलने से रोकने के लिए ऐहतियाती उपायों का पालन करने के लिए कहा है जिसमें भीड़ भाड़ वाले इलाके से बचने, नियमित रूप से हाथ धुलना, इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण दिखाई देने पर और इसके दो दिन में ठीक नहीं होने पर चिकित्सक से सलाह लेना शामिल है।

Swine Flu

भारत में भी तेजी से फैल रहा स्वाइन फ्लू
दुनियाभर में महामारी बनकर उभर रहा स्वाइन फ्लू भारत में भी तेजी से फैल रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 9 जुलाई तक स्वाइन फ्लू से भारत में 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले साल स्वाइन फ्लू से भारत में 265 मौतें हुई थीं।

स्वाइन फ्लू से बचाव कैसे करें के लिए चित्र परिणाम

क्या है स्वाइन फ्लू
स्वाइन फ्लू एक बहुत ही गंभीर बीमारी है। यह बीमारी एच1एन1 इंफ्लूएंजा वायरस के कारण होती है। यह बेहद संक्रामक मानी जाती है। स्वाइन इंफ्लुएंजा को ही स्वाइन फ्लू के नाम से जाना जाता है। यह इंफ्लूएंजा वायरस सूअरों के श्वसन तंत्र से निकलता है। यह वायरस आसानी से एक से दूसरे में फैल जाता है। थकान, नजला, उल्टी आना, खांसी, बुखार, दस्त, शरीर में दर्द आदि स्वाइन फ्लू के लक्षण हैं।