
जापान में अब 18 साल के लोग भी कर सकेंगे शादी, संसद ने दी मंजूरी
टोक्योः जापान ने वयस्कता की उम्र 20 साल से घटाकर 18 साल कर दी है। बुधवार को जापानी संसद ने वयस्कता की उम्र संबंधी विधेयक को मंजूरी दे दी। इस विधेयक का उद्देश्य देश में तेजी से अधिक आयु की तरफ बढ़ रही आबादी के मुकाबले समाज में युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। मीडियो रिपोर्ट के रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल 2022 से लागू होने वाली यह पहल 18 साल से अधिक उम्र के युवाओं को माता-पिता की सहमति के बिना शादी करने की अनुमति देगी। 18 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों और 16 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को माता-पिता की सहमति के साथ जापान में शादी करने की इजाजत है लेकिन इस नई पहल से यह नियम खत्म हो गया है और महिलाओं के लिए कानूनी विवाह योग्य उम्र 18 हो गई है।
धूम्रपान की उम्र 20 वर्ष ही रहेगी
वयस्कता की उम्र संबंधी यह नया नियम धूम्रपान पर लागू नहीं होगा। जापान में शराब पीने, धूम्रपान या जुआ खेलने के लिए कानूनी उम्र 20 वर्ष ही रहेगी। सरकार ने ऐसा इसलिए किया है जिससे कि युवाओं को धूम्रपान से बचाया जा सके। वहीं वयस्कता की उम्र 20 साल से घटाकर 18 साल होने पर युवाओं को अपनी मनमर्जी से शादी करने की छूट गई है।
इन देशों में शादी की ये है उम्र
चीन में शादी की न्यूनतम पुरूषों के लिए 22 साल है जबकि लड़कियों के लिए 20 वर्ष तय की गई है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में शादी की न्यूनतम उम्र पुरूषों के लिए 18 साल निर्धारित की गई है जबकि लड़कियों के लिए 16 साल तय की गई है। बांग्लादेश में शादी की न्यूनतम उम्र महिलाओं के लिए 18 वर्ष और पुरूषों के लिए 21 साल है। जबकि भूटान और म्यांमार में लड़के और लड़कियों की शादी के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल है। इंडोनेशिया में कानूनी तौर पर शादी की उम्र लड़कों के लिए 19 वर्ष है जबकि लड़कियों की उम्र 16 तय की गई है। दुनिया से अलग-थलग रहने वाले उत्तर कोरिया में शादी की न्यूनतम उम्र पुरूषों के लिए 18 साल और महिलाओं के लिए 17 साल तय की गई है।
Published on:
13 Jun 2018 05:00 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
