
Gao Qian
नई दिल्ली: आज के समय में खूबसूरत दिखने के लिए लोग न जाने क्या-क्या करते हैं। खासकर महिलाएं परफेक्ट फिगर पाने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाती हैं, खाने-पीने का बहुत ध्यान रखती हैं। लेकिन कभी-कभी परफेक्ट या अट्रैक्टिव फिगर करने के बाद महिलाओं को कैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ये चीन गाओ कियान से बेहतर कोई नहीं जानता। दरअसल, चीन की किम कार्दशियन कही जाने वाली गाओ अपने अट्रैक्टिव फिगर के लिए खूब चर्चित हो रही हैं।
पब्लिक प्लेस में टाइट कपड़े पहनने बना मुसीबत
19 साल की गाओ बताती हैं कि अपने फिगर को लेकर वो अब दिक्कतों का सामना कर रही हैं। उनका फिगर उनके लिए मुसीबत का कारण बन गया है। गाओ बताती हैं कि अपने फिगर की वजह से वो पब्लिक प्लेस में टाइट कपड़े नहीं पहन पाती हैं। वो बताती हैं कि अगर पब्लिक प्लेस में टाइट कपड़े पहन लेती हूं तो लोग घूरकर देखते हैं, इसलिए वो टाइट कपड़े पहनना अवॉयड करती हैं। गाओ ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के सामने ही उनके फिगर को देखने लगा, जिस कारण कपल के बीच झगड़ा होने लगा। उनके कर्वी फिगर के कारण लोग उनकी बॉडी को भीड़ में निहारने लगते हैं, जो उनके लिए काफी अनकम्फर्टेबल हो जाता है।
बेस्ट हिप्स का जीत चुकी हैं अवॉर्ड
गाओ कियान की गिनती चीन की सबसे सुंदर और हॉट लड़कियों में होती है। गाओ अपने नितंबों की वजह से सबसे सुंदर नितंब होने का अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। गाओ ने इसी साल ब्राजील में हुए ब्यूटी कॉन्टेस्ट को जीता था। इस प्रतियोगिता में दुनियाभर से 50 महिलाओं ने हिस्सा लिया था। इसमें जिस महिला के हिप्स सबसे कर्वी होते हैं, वही विनर बनता है।
6 घंटे करती हैं जिम
गाओ बताती हैं कि इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है तब जाकर इस फिगर को पाया। वो खुद को फिट और अपने हिप्स को अट्रैक्टिव बनाने के लिए 6 घंटे से ज्यादा जिम करती हैं। गाओ की लंबाई 5 फीट 7 इंच और उनका वेट 60 किलो है।
Updated on:
14 Nov 2017 02:34 pm
Published on:
14 Nov 2017 12:01 pm

बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
