13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडोनेशिया में आए भूकंप से अब तक 387 लोगों की मौत, 13 हजार से ज्यादा घायल

लोम्बोक द्वीप में आए भूकंप से मरने वालों की संख्या 387 हो गई है जबकि घायलों की संख्या 13,688 तक पहुंच गई है।
2 min read
Google source verification
Indonesia earthquake

इंडोनेशिया में आए भूकंप से अब तक 387 लोगों की मौत, 13 हजार से ज्यादा घायल

जकार्ता। इंडोनेशियाई अधिकारियों ने शनिवार को लोम्बोक द्वीप में आए भूकंप के चलते हुए हादसों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 387 होने की जानकारी दी। जबकि घायलों की संख्या 13,688 और विस्थापितों की संख्या 387,067 हो गई है। लोम्बोक में पिछले रविवार को रिएक्टर पैमाने पर 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके बाद 451 झटके महसूस किए गए थे जिसमें इस सप्ताह की शुरुआत में रिएक्टर पैमाने 5.9 की तीव्रता पर आया भूकंप भी शामिल है।

ये भी पढ़ें- Pics: ईरान-इराक में तबाही मचा गया 7.3 तीव्रता का भूकंप, देखिए दिल दहला देने वाला मंजर

अभी भी बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आपदा प्रबंधन की राष्ट्रीय एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने अपने बयान में आगाह किया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि तबाही के बाद मलबे और भूस्खलन में दबे लोगों की तलाशी का काम जारी है। लोम्बोक का उत्तरी क्षेत्र, जहां भूकंप का केंद्र था, वहां सबसे ज्यादा 334 लोगों की मौत हुई है, जबकि पश्चिमी लोम्बोक में 30, पूर्वी लोम्बोक में 10, मातरम में नौ, मध्य लोम्बोक में दो और पड़ोसी द्वीप बाली की राजधानी देनपसार में दो की मौत हुई। भूकंप और भूस्खलन में कुल 67,875 घर, 468 स्कूल, छह पुल, 50 ऑरेटरीज, 20 कार्यालय, 15 मस्जिद और 13 स्वास्थ्य केंद्र ध्वस्त या क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- इंडोनेशिया में भूकंप से मरने वाली की संख्या 131 हुई, 1467 लोग अस्पताल में भर्ती

गुरुवार को भी आया था भूकंप
इंडोनेशिया के लोमबोक द्वीप में इस गुरुवार को भी एक बार फिर भूकंप आया था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 आंकी गई थी। अमरीकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप का केंद्र प्रांत की राजधानी मातारम से 23 किलोमीटर दूर और जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। आपदा प्रबंधन राष्ट्रीय एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुर्वो नुगरोहो ने कहा, "भूकंप के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप से कुछ घर क्षतिग्रस्त भी हुए हैं।"