जकार्ता। इंडोनेशिया के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि 6.9 की तीव्रता वाले भूकंप से हिले लोम्बोक द्वीप में मरने वालों की संख्या 131 तक पहुंच गई है। द्वीप पर अभी भी हजारों लोग खाने, पानी और आश्रय की राह देख रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (बीएनपीबी) के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने एक प्रेस वार्ता में कहा, "रविवार को आए भूकंप में घायल 1,467 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विस्थापित हुए लोगों की संख्या 1,56,000 पहुंच गई है।