इंडोनेशियाई राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बोर्ड (बीएनपीबी) ने सोमवार सुबह से ही प्रभावित क्षेत्र में बचाव दल को भेज दिया था। बीएनपीबी के अनुसार, ज्यादा लोगों की मौतें इमारतों के ढहने से हुई है, इसी कारण घायलों का इलाज अस्पतालों की इमारतों की खराब स्थिति होने के कारण इमारतों के बाहर किया जा रहा है। बीएनपीबी के अधिकारी ने कहा कि इस समय उनका मुख्य ध्यान भूकंप से प्रभावित लोगों को खोजने, बचाने, उनका सहयोग करने और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने पर है। राष्ट्रपति जोको विडोडो ने भूकंप से प्रभावित होने वाले लोगों को क्षतिपूर्ति का आश्वासन दिया है।