11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया
Play video

इंडोनेशिया: भूकंप से कांपती रही धरती, लेकिन इमाम ने पूरी की नमाज

इंडोनेशिया में रविवार को रिक्टर स्केल पर 7 की तीव्रता वाले आए तेज भूकंप के झटकों के बीच एक मस्जिद के इमाम ने बिना डरे अपनी नमाज पूरी की।
Google source verification

जकार्ता। इंडोनेशिया में रविवार को रिक्टर स्केल पर 7 की तीव्रता वाले आए तेज भूकंप के झटकों के बीच एक मस्जिद के इमाम ने बिना डरे अपनी नमाज पूरी की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस भूकंप में करीब 100 लोगों की मौत हो गई है और हजारों इमारतों को नुकसान पहुंचा। वीडियो में एक इमाम भूकंप के झटकों के बीच नमाज पढ़ा रहे हैं।

यह घटना इंडोनेशिया के बाली की है। जब भूकंप के झटकों से मस्जिद की इमारत बुरी तरह हिल रही है और इमाम दीवार का सहारा लेकर नमाज पढ़ा रहे हैं। जबकि इसी दौरान नमाज पढ़ने कुछ लोग जान बचाने के लिए भाग जाते हैं।सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।