21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अफगानिस्तान में धार्मिक स्थल पर आत्मघाती हमला, 40 की मौत, 80 लोग घायल

आतंकियों ने एक बार फिर धार्मिक स्थल को निशाना बनाया है। आत्मघाती हमले में 40 लोगों की मौत हो गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
40 killed in blast at Afghan

अफगानिस्तान में धार्मिक स्थल पर आत्मघाती हमला, 40 की मौत, 80 लोग घायल

काबुलः अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंकियों ने एक बार फिर कहर बरपाया है। धार्मिक आयोजन की जगह पर मंगलवार को हुए ब्लास्ट में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 80 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन पर आयोजित समारोह में एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। बताया जा रहा है कि धार्मिक स्थल पर भारी संख्या में भीड़ जमा थी। घायलों में कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मृतक की संख्या में इजाफा हो सकता है।

किसी संगठन ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी
गृह मंत्रालय ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन आत्मघाती हमले का शक तालिबान पर जताया जा रहा है। उधर, आतंकी संगठन तालिबान ने इस हमले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और इलाके को सील कर दिया गया है।