
चीन: शिनजियांग प्रान्त में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जिशी काउंटी में महसूस किए गए तेज झटके
बीजिंग। चीन के शिनजियांग में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर 5.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर (सीईएनसी) के मुताबिक, भूकंप के झटके तड़के स्थानीय समय पर 5.52 बजे आठ किलोमीटर की गहराई में महसूस किए गए।मंगलवार को भूकंप प्रवण शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में 5.5 तीव्रता के भूकंप ने चीन के जिशी काउंटी को दहला दिया।
झटकों से दहशत
भूकंप के बाद झटकों से निवासियों के बीच दहशत पैदा हो गई। चीन भूकंप नेटवर्क सेंटर के मुताबिक भूकंप के बाद कई छोटे छोटे झटके महसूस किये गए। लेकिन चीन की सुरक्षा एजेंसियों ने कहा है कि किसी भी दुर्घटना या क्षति की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं है। केंद्र ने एक बयान में कहा कि भूकंप का केंद्र 8 किमी की गहराई पर स्थित था। शहर के निवासियों ने कहा कि ये झटके मजबूत थे। भूकंप के बाद लोग सड़कों पर निकल गए।
नुकसान का लिया जा रहा है जायजा
जिशी काउंटी 22 शिनजियांग से किमी दूर का कम आबादी वाला एक क्षेत्र है। समाचार एजेंसी की खबरों के मुताबिक स्थानीय सरकार ने स्थिति की जांच के लिए प्रभावित क्षेत्रों में कर्मियों को भेजा है। 8 किमी की गहराई के साथ भूकंप का केंद्र 39.51 डिग्री उत्तर अक्षांश और 76.98 डिग्री पूर्व रेखांश पर दर्ज किया गया।
शिनजियांग में भूकंप का खतरा
चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर (सीईएनसी) ने दावा किया है कि इन दिनों चीन के शिनजियांग प्रान्त में भूकंप आने की प्रवृति
बढ़ गई है। चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर ने चीन की केंद्रीय सरकार को रिपोर्ट भेजते हुए कहा है कि इस क्षेत्र में जमीन से 5 से 13 किलोमीटर नीचे तक गंभीर भूगर्भीय हलचल हो रही है। इस पर ध्यान दिया जाना जरुरी है। अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर ने चेताया है कि इन दिनों भूकंप की बढ़ती प्रवृति के चलते इस इलाके के पर्वतीय जंगलों में स्थित गावों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाय।
Published on:
4 Sep 2018, 12:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.