2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तूफान ‘जेबी’ की दस्तक से जापान में हाई अलर्ट, 600 से ज्यादा उड़ानें रद्द

यह एक बेहद शक्तिशाली तूफान है। इसके चलते समुद्र में शक्तिशाली लहरों, बाढ़ और भूस्खलन की भी चेतावनी दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 4 Sep 2018, 11:35 AM IST

टोक्यो। जापान में शक्तिशाली तूफ़ान 'जेबी' ने दस्तक दे दी है। देश के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने के पूर्वानुमान के बाद मंगलवार को 600 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं । एजेंसी के खबरों के मुताबिक इस मौसम में प्रशांत महासगार के 21वें चक्रवाती तूफान जेबी को जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) द्वारा बेहद शक्तिशाली बताया है। मंगलवार दोपहर के आसपास शिकोकू द्वीप के आसपास इसके प्रचंड रूप से आने की आशंका जताई जा रही है।

पाकिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव: सुबह 10 बजे शुरू होगी वोटिंग, पीटीआई को आरिफ अल्वी की जीत का भरोसा

बेहद शक्तिशाली तूफ़ान है जेबी

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया है कि यह एक बेहद शक्तिशाली तूफान है। इसके चलते समुद्र में शक्तिशाली लहरों, बाढ़ और भूस्खलन की भी चेतावनी दी गई है। बताया जा रहा है कि जेबी विगत 25 वर्षों में सबसे शक्तिशाली तूफान साबित हो सकता है।

नेपाल: राहुल गांधी की मानसरोवर यात्रा के दौरान भोजन पर विवाद, रेस्टोरेंट को देनी पडी सफाई

हाई अलर्ट पर जापान

तूफान जेबी से होने वाले किसी भी संभावित नुकसान से बचने के लिए जापान में उपनगरीय ट्रेनों और हाई-स्पीड रेल सेवाओं को बंद कर दिया गया है । ओसाका-हिरोशिमा मार्ग पर संचालित होने वाली रेल सेवाओं को भी अनिश्चित काल तक के लिए बंद कर दिया गया है।

पाकिस्तान: भारतीय गाना गाने पर महिला सुरक्षाकर्मी को सजा, दो साल तक नहीं बढ़ेगी सैलरी

दफ्तर और स्कूल-कालेज बंद

जापान में तूफान प्रभावित क्षेत्रों में कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को मंगलवार को घर से काम करने की सलाह दी है। इसके अलावा प्रभावित क्षेत्रों में स्कूलों को भी अनिश्चित काल तक बंद कर दिया गया है। यूनिवर्सल स्टूडियोज ओसाका ने भी अपनी सेवाओं को बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस गर्मी में अब तक कई तूफानों और मूसलाधार बारिश के कारण जापान में 200 लोगों की मौत हो चुकी है।