2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जापान: बुलेट ट्रेन कर्मचारियों में ट्रेनिंग प्रोग्राम को लेकर खौफ, कंपनी का किसी भी बदलाव से इनकार

सुरंग के भीतर रेल लाइन के बिल्कुल बगल में बैठना कर्मचारियों के लिए बेहद दहलाने वाला होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 28 Aug 2018, 11:44 AM IST

bullet train

जापान: बुलेट ट्रेन कर्मचारियों में ट्रेनिंग प्रोग्राम को लेकर खौफ, कंपनी का किसी भी बदलाव से इंकार

टोक्यो। जापान में बुलेट ट्रेन संचालन से जुड़े कर्मचारियों को बेहद सख्त ट्रेनिंग प्रोग्राम से गुजरना पड़ता है। कर्मचारियों में डर और असंतोष की खबरों के बाद ट्रेन संचालक कंपनी जेआर वेस्ट ने इसे जरूरी बताते हुए किसी भी बदलाव से इंकार किया है। जापान में बुलेट ट्रेन के संचालन में जुड़े कर्मचारियों को खास तरह के प्रशिक्षण से गुजरना पड़ता है। ट्रेनिंग के दौरान बुलेट ट्रेन के कर्मियों को ठीक रेल की पटरी में प्रशिक्षण दिया जाता है। इस दौरान प्रति घंटे 300 किलोमीटर की रफ्तार से आ रही ट्रेन के बगल में बैठकर तमाम तकनीकी जानकारियां लेनी होती हैं।

यूएई: केरल को दी जाने वाली मदद ठुकराने को लेकर सुल्तान ने साधा निशाना, ट्वीट पर विवाद

कर्मचारियों के लिए दिल दहला देने वाला अनुभव

रेल कंपनी ने बुलेट ट्रेन की सुरक्षा के लिए दिए जाने वाले इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के बारे में कहा गया है कि, "हो सकता है कि कुछ कर्मियों के लिए ऐसा करना बेहद डरावना और दिल दहला देने वाला हो, लेकिन बुलेट ट्रेन के संचालन और सुरक्षा के लिए यह बेहद जरूरी कदम है।सुरंग के भीतर रेल लाइन के बिल्कुल बगल में बैठना कर्मचारियों के लिए बेहद दहलाने वाला होता है।असल में इस प्रशिक्षण का मकसद कर्मचारियों को यह बताना होता है कि ट्रेन की गति की तरह उन्हें भी अपना काम तेजी और सतर्कता से से करने की जरूरत है।

कंपनी को मिलीं शिकायतें

कर्मचारियों ने इस दहशत वाली ट्रेनिंग की शिकायत कंपनी जेआर वेस्ट से भी की है। लेकिन कंपनी ने बताया है कि इसमें बदलाव नहीं किया जाएगा। बताया जा रहा है कि जापान की विश्व प्रसिद्ध शिंकेनसेन बुलेट ट्रेन के रख-रखाव के लिए करीब 190 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाता है।

पीओके में प्रदर्शनकारियों पर टूटा पुलिस का कहर, कई लोग घायल

ऐसा होता है प्रशिक्षण

बुलेट ट्रेन प्रशिक्षण के दौरान रखरखाव कर्मचारियों को काम के तकनीकी और व्यवहारिक प्रत्येक महत्वपूर्ण स्टेप के बारे में बताया जाता है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि,"प्रशिक्षण के दौरान हम सुरक्षा पर बहुत करीब से नजर रखते हैं। हालांकि कुछ कर्मचारियों ने इसकी शिकायतें भी की है।" एक तरफ जहां कर्मचारी इस तजुर्बे को सजा की तरह बताते हैं, वहीं दूसरी तरफ कंपनी इस प्रोग्राम में कोई भी तब्दीली करने को तैयार नहीं है।