25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अफगानिस्तान : हमले में टीएपीआई के 5 कर्मी मरे, एक अगवा

तुर्क मेनिस्तान में टीएपीआई परियोजना में निर्माण का कार्य साल 2015 में शुरू हुआ था। यह विश्व का पांचवां प्राकृतिक गैस भंडार है।

2 min read
Google source verification
Afganistan

अफगानिस्तान : हमले में टीएपीआई के 5 कर्मी मरे, एक अगवा

काबुल: अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में सोमवार को आतंकवादियों के एक समूह ने तुर्कमेनिस्तान-अफगानिस्तान-पाकिस्तान-भारत (टीएपीआई) तेल पाइपलाइन के पांच कर्मचारियों की हत्या कर दी और एक को अगवा कर लिया। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, कंधार पुलिस के प्रवक्ता जिया-उल-रहमान दुर्रानी ने कहा कि यह हमला मेवंड जिले में सुबह 10 बजे हुआ, उस समय टीएपीआई के कर्मचारी, खनन कर्मचारी और टोपोग्राफर काम कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

उन्होंने कहा कि अपहृत कर्मचारी को बचाने के लिए अभियान चलाया गया है। दुर्रानी ने बताया, "टीएपीआई परियोजना के इन कर्मचारियों पर हथियारों से लैस आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें पांच की मौत हो गई और छठे व्यक्ति का इन आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया और उसे अपने साथ ले गए।"

कर्मचारियों ने पुलिस सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया

दुर्रानी ने बताया कि इन कर्मचारियों ने पहले पुलिस सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया था। तुर्क मेनिस्तान में टीएपीआई परियोजना में निर्माण का कार्य साल 2015 में शुरू हुआ था। यह विश्व का पांचवां प्राकृतिक गैस भंडार है। इसका लक्ष्य तुर्कमेनिस्तान में 2019 तक गल्कीनिश गैस फील्ड से अफगानिस्तान के जरिए पाकिस्तान और उसके बाद भारत में गैस का निर्यात करना है।

परियोजना का कुल खर्च 7.5 अरब डॉलर

अभी तक इस परियोजना के पहले चरण का काम ही पूरा हो पाया था, जिसमें 214 किलोमीटर की पाइपलाइन बिछाई गई थी और कुल 1,814 किलोमीटर की पाइपलाइन बिछानी है। इस परियोजना के दूसरे चरण का काम फरवरी में शुरू हो गया था और इसमें 816 किलोमीटर की पाइपलाइन को बिछाने का काम होना था। यह अफगानिस्तान के पांच प्रांतों में होना था, जिसमें कंधार प्रांत भी शामिल था। यह पाइपलाइन क्वेटा तक जानी थी। प्रारंभिक पूर्वानुमान के अनुसार, इस परियोजना का कुल खर्च 7.5 अरब डॉलर था। इस परियोजना के तहत भारतीय सीमा तक प्रतिवर्ष 33 अरब घन मीटर गैस परिवहन की जाएगी।