7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अफगानिस्तान: सेना ने 18 तालिबानी आतंकियों को मार गिराया

इस मुठभेड़ में करीब 11 लोग घायल हो गए। इस ऑपरेशन को सैन्य विमानों द्वारा अंजाम दिया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
taliban

अफगान सेना ने तालिबान आतंकियों पर बड़ा हमला बोला।

काबुल। अफगान सेना ने तालिबान आतंकियों पर बड़ा हमला बोल कई लड़ाकों को मौत के घाट उतार दिया। सेना अपने अभियान में तखर प्रांत में कम से कम 18 तालिबान आतंकवादियों को मार गिराया। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। इस मुठभेड़ में करीब 11 लोग घायल हो गए।

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, 4 अमरीकी दूतावासों को निशाना बनाना चाहता था सुलेमानी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सेना ने एक बयान का हवाला देकर कहा कि इस ऑपरेशन को सैन्य विमानों द्वारा अंजाम दिया गया। इससे पहले दरकद जिले में इस तरह की कार्रवाई की गई थी। गौरतलब है कि अमरीका और तालिबान के बीच लगातार बातचीत जारी है। मगर अभी तक यह वार्ता किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकी है। दूसरी तरफ अफगानिस्तान से अमरीका जल्द से जल्द निकलना चाहता है। वह अपनी सेना को यहां से बाहर निकालना चाहता है।ऐसे में वह यहां पर शांति के प्रयास में लगा है। वहीं तालिबान सत्ता में बड़ी भागीदारी की बात करता है।

रिपोर्ट के अनुसार सरकारी बलों ने राष्ट्र विरोधी आतंकियों के नोरखिल गांव को भी पूरी तरह तबाह कर दिया है। उनके तीन ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया। दरकद जिले के कुछ हिस्सों पर नियंत्रण रखने वाले तालिबान आतंकवादियों ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है।