नई दिल्ली। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल एक बार सिलसिलेवार धमाकों से गूंज उठी। यहां एक के बाद एक हुए दो धमाकों में 9 मीडियाकर्मियों समेत 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 45 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना काबुल के शशदारक क्षेत्र में हुई है। पुलिस की मानें तो धमाकों मे मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी भी हो सकती है। अफगानिस्तान मीडिया के अनुसार पहले धमाके बाद जब लोग घायलों की मदद करने पहुंचे, तभी दूसरा धमाका किया गया। ऐसे में वो लोग भी धमाके की चपेट में आ गए जो बचाव कार्य में जुटे थे।