
बल्ख। अफगानिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव को बहिष्कार कर चुके तालिबान ने एक के बाद एक हमलों को अंजाम दिया। इसी कड़ी में तालिबान उत्तरी अफगानिस्तान के जिला पुलिस मुख्यालय पर एक बड़े हमले को अंजाम दिया, जिसमें 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया।
बल्ख प्रांत के प्रवक्ता मुनीर फरहाद ने इस घटना के संबंध में बताया कि 400 से अधिक तालिबान के लड़ाके मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और बल्ख प्रांत में शोरटेपा जिला पुलिस मुख्यालय पर हमला कर दिया। इश बीचे दोनों ओर से जबरदस्त फायरिंग भी हुई।
उन्होंने बताया कि गोलीबारी की इस घटना के दौरान 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। इस हमले में तालिबान को भी भारी नुकसान हुआ।
शोरटेपा जिला प्रमुख करीम खान ने बताया कि तालिबान ने 13 अन्य पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया और जब वे सभ वहां से जाने लगे तो मुख्यालय की इमारत में आग लगा दी।
तालिबान ने हमले की ली जिम्मेदारी
आपको बता दें कि इस हमले के बाद तालिबान ने एक बयान जारी करते हुए इस हमले की जिम्मेदारी ली। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उसके लड़ाकों ने जिले में तबाही मचाई है।
तालिबान ने यह हमला अफगानिस्तान में बीते शनिवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद अंजाम दिया है। इससे पहले मतदान के दिन भी तालिबान ने कई जगहों पर हमले को अंजाम दिया था। जिसमें 15 लोग घायल हो गए थे।
हालांकि अफगान सुरक्षा बलों ने तालिबान के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया और किसी भी बड़े हमले को होने से रोक लिया। इस बाबत अफकान अधिकारियों ने किसी बड़े हमले से तालिबान को रोकने के लिए अफगान सुरक्षा बल की प्रशंसा की थी।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Updated on:
01 Oct 2019 11:11 pm
Published on:
01 Oct 2019 04:07 pm

