
Bird flu kills 11 year old girl in Cambodia
साउथईस्ट एशियाई देश कंबोडिया (Cambodia) में घातक बीमारी बर्ड फ्लू (Bird Flu) एक बार फिर लौट आया है। बर्ड फ्लू पक्षियों में होने वाली एक घातक बीमारी होती है, जो एक पक्षी से दूसरे पक्षी में फैलती है। संक्रमण से फैलने वाली इस बीमारी से इतने सालों में दुनियाभर में कई पक्षियों की मौत हो चुकी है। बर्ड फ्लू को H5N1 बर्ड फ्लू या एवियन इन्फ्लूएंजा (Avian influenza) भी कहा जाता है। हाल ही में इस बीमारी का कहर कंबोडिया में देखने को मिला और कुछ ऐसा हुआ जो करीब 9 साल में नहीं हुआ।
11 साल की बच्ची की हुई मौत
हाल ही में कंबोडिया में बर्ड फ्लू से 11 साल की एक बच्ची की मौत हो गई। देश में 2014 के बाद बर्ड फ्लू से मौत का पहला मामला सामने आया है। इसके साथ ही देश में बर्ड फ्लू से किसी इंसान में इन्फेक्शन का भी यह 2014 के बाद पहला मामला है। इससे देश की हेल्थ मिनिस्ट्री के साथ लोगों की चिंता भी बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें- इज़रायली आर्मी की रेड में 11 फिलिस्तीनियों की मौत
प्रे वैंग राज्य का मामला
बर्ड फ्लू से 11 साल की बच्ची की मौत का मामला कंबोडिया के प्रे वैंग राज्य से सामने आया है। प्रे वैंग कंबोडिया के साउथईस्ट में एक ग्रामीण राज्य है। 16 फरवरी को प्रे वैंग में इस बच्ची की तबियत खराब हो गई, जिसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल भेजा गया। बुद्धवार यानि की 22 फरवरी को उस बच्ची में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई। बर्ड फ्लू के लक्षणों में बच्ची को 39 डिग्री सेल्सियस (102 डिग्री फॉरेन्हाइट) बुखार, खांसी और गले में दर्द जैसी समस्याएं थी। इसके कुछ देर बाद ही बच्ची की मौत हो गई।
हेल्थ मिनिस्ट्री ने दी जानकारी
कंबोडिया की हेल्थ मिनिस्ट्री ने 11 साल की बच्ची की बर्ड फ्लू से मौत की जानकारी दी। देश की हेल्थ मिनिस्ट्री ने बुद्धवार देर रात इस बारे में एक स्टेटमेंट जारी करते हुए इस पूरे मामले की जानकरी दी।
लोगों को दी जाएगी चेतावनी
हेल्थ मिनिस्ट्री के आदेश पर मेडिकल टीम ने बर्ड फ्लू से मृत बच्ची के घर के पास एक मृत पाए गए पक्षी का सैंपल भी लिया है। हेल्थ मिनिस्ट्री को अंदेशा है कि बच्ची के बर्ड फ्लू संक्रमित पक्षी के संपर्क में आने से ही उसे भी संक्रमण हुआ। ऐसे में मेडिकल टीम लोगों को इस तरह के पक्षियों से दूर रहने की चेतावनी भी देने वाली है। खासकर बच्चों को, क्योंकि पक्षियों को खाना खिलाने या उनके अंडे कलेक्ट करने के दौरान बच्चों में इस बीमारी के संक्रमण का रिस्क ज़्यादा रहता है।
यह भी पढ़ें- चीन ने साधा अमरीका पर निशाना, पेंटागन अधिकारी के ताइवान दौरे को बताया निंदनीय
Published on:
23 Feb 2023 02:33 pm

बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
