
नेपाल: राजधानी में टेलीकम्यूनिकेशन मुख्यालय के बाहर बड़ा धमाका, एक की मौत
काठमांडू। नेपाल से एक बड़े धमाके की जानकारी मिल रही है। बताया जा रहा है कि राजधानी काठमांडू में हुए एक भयंकर धमाके में एक की जान चली गई है। यही नहीं दो अन्य इसमें घायल भी हुए हैं। इस बारे में वहां के पुलिस ने जानकारी दी। वहीं अभी तक किसी भी संगठन ने इश हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी के मुख्यालय के बाहर हुआ धमाका
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ये धमाका वहां के एनसेल नाम की एक टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी के मुख्यालय के बाहर हुआ। बताया जा रहा है कि यह कंपनी मलेशिया के एक्जियाता बेरहाद ग्रुप की है।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक विस्फोट के बाद बम निरोधक दस्ता मौके पर तैनात किया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में मारे गए व्यक्ति की उम्र 49 वर्ष थी। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद इस संबंध में छह लोगों की गिरफ्तारी की है।
गृह मंत्री ने दिया न्याय का आश्वासन
गृह मंत्री राम बहादुर थापा ने कहा कि घटना के जिम्मदार लोगों को जल्द ही सजा दी जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने इस बारे में बताया कि धमाके की घटना शुक्रवार शाम करीब आठ बजे की है। विस्फोट के वक्त मौकास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7.55 बजे के करीब ललितपुर के आसपास एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी थी।
Updated on:
24 Feb 2019 08:27 am
Published on:
23 Feb 2019 07:47 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
