24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pakistan में सेना मुख्यालय के पास जोरदार धमाका, एक की मौत, 15 घायल

Highlights रावलपिंडी (Rawalpindi) के बाजार की घेराबंदी कर दी गई है और बचाव अभियान शुरू हो गया है, यह विस्फोट संगठित आतंकवाद की कोशिश है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आतंकियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, अभी तक किसी भी आतंकी संगठन (Terrorist group) ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 13 Jun 2020, 8:57 AM IST

pakistan bomb blast

पाकिस्तान में रावलपिंडी शहर के एक व्यस्त बाजार में बम विस्फोट।

रावलपिंडी। पाकिस्तान में शुक्रवार की रात रावलपिंडी शहर के एक व्यस्त बाजार में जोरदार धमाका हुआ। इस बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। यह मार्केट पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय के काफी करीब है। पुलिस की ओर से आए बयान के अनुसार बम विस्फोट शहर के सदर बाजार इलाके में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक विस्फोटक को बिजली के एक पोल में लगाया गया था। धमाके के बाद आसपास की कई दुकाने क्षतिग्रस्त हो गईं। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

Pakistan ने रक्षा बजट में की बढ़ोतरी, Imran Khan ने 'भूख' के बजाय 'जंग' को दी अहमियत

विस्फोट में आसपास की दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच दल और फोरेंसिक साइंस लैब के कर्मचारी घटनास्थल से साक्ष्यों को एकत्र कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह विस्फोट संगठित आतंकवाद की कोशिश हो सकती है। मगर अभी तक किसी भी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आतंकियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

सद्दर कोइला सेंटर चौक के पास हुए धमाके से आसपास के मकानों को काफी नुकसान हुआ है। सुरक्षाकर्मी इसकी जांच में जुटे हुए हैं। वहीं पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि ये धमाका एक मोटरसाइकिल में हुआ है। इस धमाके के कारण पूरे इलाके में अफरा—तफरी का माहौल है। सैन्य छावनी नजदीक होने की वजह से इलाके की संघन तलाशी ली जा रही है। सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि घायलों में से दो को कैंटोनमेंट जनरल अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं अन्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।