
बीजिंग। चीन से सुबह-सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। पूर्वी चीन में एक दुर्घटना में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई। चीन की स्थानीय समाचार एजेंसी ने इस बारे में जानकारी दी है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस भयंकर हादसे में 36 लोग घायल हुए हैं।
एक यात्री बस और ट्रक के बीच टक्कर
यह हादसा पूर्वी चीन के जिआंगसू प्रांत में हुआ। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि एक यात्री बस और ट्रक के बीच भयानक टक्कर होने से हादसा हुआ था। जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त बस में 69 लोग सवार थे। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के आधार पर दावा किया जा रहा है कि यात्रा बस के पहिए पंक्चर हो गए थे। इस कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और यह तेज रफ्तार बस ट्रक से जाकर टकरा गई।
चीन में सड़क हादसे एक गंभीर समस्या
गौरतलब है कि चीन में यातायात से जुड़े नियमों की अनदेखी एक गंभीर समस्या बन चुकी है, जिसके चलते वहां अक्सर दर्दनाक हादसे होते रहते हैं। 2015 में एक चौंकाने वाले आंकड़ें में खुलासा हुआ था कि उस साल करीब 58 हजार लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई थी। मारे गए लोगों में 90 प्रतिशत लोग ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने के चलते दुर्घटना का शिकार बने।
Updated on:
29 Sept 2019 11:37 am
Published on:
29 Sept 2019 08:41 am
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
