5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के 10 दिन बाद पत्नी को उतारा मौत के घाट, 100 दिनों तक फ्रीजर में छिपाया राज, अब सजा

चीन में पत्नी की हत्या के बाद एक पति ने सैंकड़ों दिनों तक फ्रीजर में छिपाया उसका शव अब शंघाई की एक अदालत ने आरोपी को सुनाया सजा-ए-मौत

2 min read
Google source verification
Husband Murdered his wife

बीजिंग। चीन ( China ) से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या ( husband murders wife ) कर उसके शव को करीब 100 दिनों तक फ्रीजर में छुपाया था। इस संगीन आरोप में शंघाई की एक अदालत ने उसे सुनाई गई मौत की सजा को बरकार रखा।

हत्या के बारे में भूलने के लिए की दूसरी महिला से दोस्ती

यही नहीं, झू शियाओडोंग नाम के इस 30 वर्षीय आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या के बारे में भूलने के लिए एक अन्य महिला से दोस्ती की और उसके घूमता फिरता था। इस दौरान उसने अपनी पत्नी यांग लिपिंग के ही क्रेडिट कार्ड से करीब 150,000 युआन (21,800 अमरीकी डॉलर) खर्च किए।

मौत की सजा खारिज की लगाई थी गुहार

आरोपी ने निचली अदालत से मिले मौत की सजा को खारिज करने करे लिए शंघाई के उच्च अदालत में अपील किया था। हालांकि, शुक्रवार को शंघाई हायर पीपुल्स कोर्ट ने भी उसको सुनाई गई मौत की सजा को बरकरार रखी।

शादी के 10 महीने बाद ही कर दी हत्या

बता दें कि यांग अपनी मां-बाप की इकलौती संतान थी। मामला अक्टूबर 2016 का है। यांग और झू की शादी के 10 महीने बाद ही एक झगड़े के दौरान यह वारदात हुई थी। झू एक क्लॉथिंग स्टोर में काम करता था, जबकि यांग एक टीचर थी। बता दें कि यांग ने हत्या के बाद अपनी पत्नी का शव बालकनी में रखे फ्रीजर में 106 दिनों तक छिपा कर रखा था।