25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन: सूप में मिला मरा हुआ चूहा, रेस्टोरेंट को 1300 करोड़ का नुकसान

लोगों ने प्रसिद्द रेस्टोरेंट के इस कृत्य पर बेहद तल्ख टिप्पणियां की हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 14 Sep 2018, 10:55 AM IST

china restaurant

चीन: सूप में मिला मरा हुआ चूहा, रेस्टोरेंट को 19 करोड़ डॉलर का नुकसान

बीजिंग। चीन के एक रेस्टोरेंट में परोसे गए सूप में मरा हुआ चूहा मिलने पर हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद रेस्टोरेंट के शेयर बाजार में औंधें मुंह गिर गए जिससे उसे 19 करोड़ डालर का नुकसान हुआ है। यह घटना 6 सितम्बर को हुई जब एक महिला अपने परिवार के साथ रेस्टोरेंट गई थी जहां उनके खाने में मरा हुआ चूहा पाया गया। बताया जा रहा है कि महिला गर्भवती है।

सूप में मरा हुआ चूहा

गर्भवती महिला को परोसे गए सूप में मरा चूहा मिलने के कारण चीन में हड़कंप मच गया है।यह घटना शेनडूंग प्रांत की है। चूहे मिलने की खबरों के बाद रेस्टोरेंट का लाइसेंस अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है। सूप में मरा चूहा मिलने की खबरों के तूल पकड़ने के बाद रेस्टोरेंट ने महिला को पांच हज़ार युआन की राशि बतौर मुआवजा देने की पेशकश की। लेकिन महिला के पति ने प्रस्ताव को ठुकरा दिया। महिला के परिवार को आशंका है कि महिला मरे हुए चूहे के दुष्प्रभाव से किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो सकती है। उन्होंने कहा कि पहले महिला की प्यूरी जांच हो, फिर मुआवजे की राशि पर बात की जाएगी।

गर्भवती है महिला

महिला के पति मा ने कहा है कि उनकी पत्नी गर्भवती है। उन्हें मरे हुए चूहे के चलते गर्भ में पल रहे बच्चे की चिंता है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने रेस्टोरेंट के स्टाफ से इस बारे में चिंता जताई तो उन्हें गर्भपात की सलाह दी गई। इस प्रक्रिया के लिए महिला को 20 हज़ार युआन देने की पेशकश की गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

सूप में उबले हुए चूहे की तस्वीर चीन में इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट वीबो पर लोगों ने इस घटना पर जमकर गुस्सा निकाला है। लोगों ने इस प्रसिद्द रेस्टोरेंट के इस कृत्य पर बेहद तल्ख टिप्पड़ियां की हैं।लोगों ने रेस्टोरेंट पर गंदगी का आरोप लगाया है। शनिवार को रेस्टोरेंट ने बयान जारी कर इन आरोपों को खारिज किया। लेकिन बाद में रेस्टोरेंट ने यह बयान वापस ले लिया।

प्रशासन करेगा जांच

शिआबू शिआबू नामक यह रेस्टोरेंट अपने ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है।इस रेस्टोरेंट की ब्रांच वेइफ़ांग सिटी में भी है। मरे हुए चूहे की खबर वायरल होने के बाद प्रशासन ने कहा है कि वह शिआबू शिआबू रेस्टोरेंट की जांच करवाएगा। इस बात का पता लगाने की कोशिश होगी कि क्या रेस्टोरेंट की गुणवत्ता खराब है।

रेस्टोरेंट को 19 करोड़ डॉलर का नुकसान

सूप से निकले मरे चूहे की तस्वीरें वायरल होने के बाद शिआबू शिआबू नामक रेस्टोरेंट के शेयर सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए। अनुमान है कि इस वजह से चीनी रेस्टोरेंट को लगभग 19 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है। 11 सितंबर को कंपनी के शेयर पिछले साल अक्तूबर के बाद से सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए।