चीन ने मंगलवार को कहा कि सीमा के अधिकतर अग्रिम मोर्चे पर दोनों देशों के सैनिक पीछे हट चुके हैं और अब बाकी मुद्दों को सुलझाने के लिए अगले दौर के सैन्य वार्ता की तैयारी चल रही है। चीनी विदेश कार्यालय ( Chinese Foreign Office ) को हवाले से चीन के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि पीपी 14, 15 और 17 ए से डिसएंगेजमेंट का काम पूरा हो चुका है।