आपको बता दें कि पिछले साल जब भारत के साथ चीन का डोकलाम को लेकर विवाद शुरू हुआ था, तब भूटान के साथ भी चीन के रिश्ते बिगड़ गए थे। दरअसल डोकलाम को भारत और भूटान दोनों ही भूटानी क्षेत्र के रूप में देखते हैं, लेकिन चीन ने इस इलाके में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए वहां अपनी सैन्य उपस्थिति मजबूत की थी। इसके साथ ही चीन ने वहां सड़क निर्माण करना भी शुरू कर दिया था। जिसके चलते भारत और चीन की सेनाओं के बीच करीब 72 दिन तक तनाव चला था। बाद में अप्रैल और जून में पीएम मोदी की चीन यात्रा के दौरान दोनों देशों के रिश्तों में फिर से नरमी देखने को मिला।