
Wuhan Virus attack
बीजिंग। चीन ( China ) में एक अंजान दुश्मन ने हमला कर दिया है। यह कोई इंसान नहीं बल्कि एक रहस्यमयी वायरस ( Secret Virus ) है। इस बारे में चीनी अधिकारियों ने जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि इस वायरस की चपेट में आने के कारण अब तक दो व्यक्तियों की जान चली गई है। यही नहीं, इसके चलते दर्जनों लोग प्रभावित हुए हैं।
चीनी शोधकर्ताओं ने नए वायरस का ढूंढा पता
अधिकारियों का मानना है कि इस वायरस का असर दो अन्य एशियाई देशों में भी देखने को मिल रहा है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को वुहान में एक 69 वर्षीय व्यक्ति की इस वायरस की चपेट में आने से जान चली गई है। चीनी शोधकर्ताओं इस बीमारी के पीछे एक नए वायरस की पहचान की है। इसकी चपेट में आने से दर्जनों लोगों को संक्रमित हो गए हैं।
वायरस के चलते शहर में दर्जनों लोग बीमार
स्वास्थ्य अधिकारियों को यह भी चिंता सता रही है कि चीन समेत अन्य जगहों पर इस नए वायरस के कारण कुछ और अधिक गंभीर समस्या न पैदा हो जाए। अभी इस वायरस के चलते अभी पहले से ही दो लोगों की जान जा चुकी है। शोधकर्ताओं ने नए वायरस कोरोनोवायरस को प्रारंभिक रूप से पहचाना है। रहस्यमयी न्यूमोनियलाइक बीमारी जिसने वुहान शहर में दर्जनों लोगों को बीमार कर दिया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यह नया कोरोनावायरस पिछले मानव कोरोनवीरस से काफी अलग है। कोरोनावीरस वायरस का एक बड़ा परिवार है, जो लोगों के साथ-साथ जानवरों को भी संक्रमित करता है।
Updated on:
17 Jan 2020 10:42 am
Published on:
17 Jan 2020 10:36 am
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
