6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीनी सेना के जनरल ने की खुदकुशी, भ्रष्टाचार का था आरोप

खबरों की मानें तो पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दो पूर्व जनरलों के साथ संबंधों को लेकर वो जांच का सामना कर रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajkumar Pal

•

Updated: 29 Nov 2017, 5:34 PM IST

नई दिल्ली: भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे चीन के एक जनरल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्टस में ये भी कहा जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की है। चीन की एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक चीन के जनरल झांग यांग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। खबरों की मानें तो पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दो पूर्व जनरलों के साथ संबंधों को लेकर वो जांच का सामना कर रहे थे।

कहा जा रहा है कि जांच से बचने के लिए ही उन्होंने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की तरफ से यही कहा गया है कि उन्होंने जांच से बचने के लिए यह रास्ता अपनाया और खुदकुशी की। वहीं चीन की सरकारी एजेंसी के मुताबिक केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के सदस्य झांग यांग जिनकी उम्र 66 वर्ष थी। उन्होंने बीते 23 नवंबर को बीजिंग स्थित अपने ही घर में फांसी लगा ली। अब चीन की सेना ने इस खुदकुशी को शर्मनाक बताया।

यहां गौर करने वाली बात ये है कि सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी से बर्खास्त सीएमसी के दो पूर्व उपाध्यक्षों गुओ बॉक्सिओंग और जू कैहाउ से झांग यांग के संबंधों को लेकर ही पिछले साल अक्टूबर से उनके खिलाफ जांच चल रही थी। क्योंकि गुओ पहले ही भ्रष्टाचार का दोषी करार दिए जा चुके हैं और इस मामले में गुओ को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वहीं दूसरी ओर दूसरे आरोपी जू कैहाउ साल 2015 में कैंसर की वजह से उनकी मौत हो चुकी है।

अब यहां सबसे बड़ी बात ये है कि पिछले कुछ वक्त से चीन में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसके तहत 40 से अधिक शीर्ष जनरलों समेत 13 हजार से ज्यादा सैन्य अधिकारी भी दंडित किए जा चुके हैं। जबकि साल 2015 में जब से राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सत्ता संभाली है। उसके बाद से कम्युनिस्ट पार्टी के तकरीबन दस लाख से ज्यादा सदस्यों को सजा दी जा चुकी है।