3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में चीनी युद्धपोत की तस्वीरें लीं, गहरी साजिश का अंदेशा

ये तस्वीर पी-81 मेरीटाइम सर्विलांस एयरक्राफ्ट ने ली है नौसेना के पेट्रोलिंग विमान ने चीनी पोत के अलावा एक एटमी पनडुब्बी को भी ट्रैक किया है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mohit Saxena

Sep 16, 2019

ship

नई दिल्ली। भारत की जलसीमा में चीनी युद्धपोत और एक पनडुब्बी को देखा गया है। भारतीय नौसेना के सर्विलांस एयरक्राफ्ट ने पेट्रोलिंग के दौरान यह तस्वीरें लीं। माना जा रहा है कि चीन की यह हरकत कोई गहरी साजिश हो सकती है। पाकिस्तान का दोस्त चीन भारत के विकास से जलता है। उसका मानना है कि अगर भारत एशिया में उससे शक्तिशाली देश बन गया तो उसके अस्तित्व पर खतरा होगा।

अमरीका में मंच को साझा करेंगे मोदी और ट्रंप, 50 हजार लोगों ने कराई बुकिंग

चीनी एंफीबियस लड़ाकू पोत शियान और मिसाइल फ्रिगेट की तस्वीर नेवी को प्राप्त हुई हैं। ये तस्वीर पी-81 मेरीटाइम सर्विलांस एयरक्राफ्ट ने ली है। तस्वीर काफी ऊंचाई से ली गई है जब एयरक्राफ्ट हिंद महासागर में पेट्रोलिंग पर तैनात था।

हिंद महासागर में प्रवेश करने वाले सभी पोतों पर भारतीय नेवी हमेशा नजर रखता है। यहां पर भारत का दबदबा है। नौसेना के पेट्रोलिंग विमान ने चीनी पोत के अलावा एक एटमी पनडुब्बी को भी ट्रैक किया है। मीडिया रिपोर्ट के तहत, मलाक्का जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) के रास्ते हिंद महासागर में चीनी पोतों के घुसने के तुरंत बाद नेवी ने निगरानी बढ़ा दी।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Story Loader