
बीजिंग। कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर में तबाही मची हुई है। लोग अपनी जान बचाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। इसी दहशत और तनाव के बीच कोरोना वायरस से संबंधित एक तस्वीर सामने आई है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है। दरअसल, कोरोना वायरस के एक 87 वर्षीय मरीज मरीज की उसके डॉक्टर के साथ सूर्यास्त देखते हुए तस्वीर वायरल हो रही है।
इंटरनेट पर लोगों को इमोशनल कर रही है यह तस्वीर
तस्वीर वुहान के एक 87 वर्षीय कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज की है। दरअसल, यह मरीज अपने डॉक्टर के साथ वुहान हॉस्पिटल के बाहर अपने डॉक्टर के साथ सूर्यास्त के नजारे का आनंद ले रहा है। इंटरनेट पर लोगों को यह तस्वीर बेहद इमोशनल कर रही है।
CT स्कैन के लिए जा रहा था मरीज
एक ट्विटर यूजर ने तस्वीर को साझा किया। इसके कैप्शन में लिखा गया, 'वुहान का यूनी अस्पताल। शंघाई का एक 20 वर्षीय डॉक्टर अपने मरीज को लेकर CT स्कैन के लिए जा रहा था। महीनों से अस्पताल में इलाज करा रहे इस मरीज से डॉक्टर ने पूछा किया क्या वो सनसेट देखने के लिए कुछ पल रूकना पसंद करेंगे? जिसके लिए मरीज ने तुरंत हामी भर दी। इसके बाद दोनों ने साथ में इस नजारे का लुत्फ उठाया।
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
जैसे ही यह तस्वीर वायरल हुई तो सोशल मीडिया पर इसको लेकर खास रिएक्शन आना शुरू हो गया। एक यूजर ने डॉक्टर को हीरो बताते हुए लिखा कि 'दिल पिघला देने वाली तस्वीर।' वहीं, एक अन्य ने लिखा,'सहानुभूति का बेहतरीन काम। एक अन्य ने मरीज के लिए प्रार्थना करते हुए लिखा, 'आज मुझे जो पहली खबर पढ़ने को मिली, वह यही है। उम्मीद है कि बुजुर्ग मरीज जल्द ठीक हो जाए।'
Updated on:
8 Mar 2020, 3:08 PM IST
Published on:
8 Mar 2020, 11:06 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.