मतदान के बीच हिंसा और आत्मघाती हमले में करीब 34 लोग मारे गए और कई घायल हो गए। अधिकांश लोग बलूचिस्तान में हुए आत्मघाती हमले में मारे गए हैं। इस हमले में मतदान केंद्र के पास उप महानिरीक्षक अब्दुल रज्जाक चीमा के काफिले को निशाना बनाया गया। हालांकि, हमले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुरक्षित बच गए, लेकिन कुछ पुलिसकर्मियों सहित 31 लोग मारे गए। उधर, कुछ लोग तमीर-ए-नौ मॉडल स्कूल में वोट डालने जा रहे थे, इलाके में काफी भीड़ थी। विस्फोट के बाद मतदान केंद्र पर मतदान प्रक्रिया कुछ देर के लिए बाधित हो गई और बाद में यहां फिर से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई।