
फिलीपींस: अपाहिज मालिक को सैर करने वाला कुत्ता बना राष्ट्रीय हीरो, सरकार देगी विशेष पहचान चिन्ह
मनीला। फिलीपिंस की सरकार ने एक कुत्ते की बहादुरी और मालिक की प्रति उसकी लगन को देखते हुए उसको सम्मानित करने का फैसला किया है। यह कुत्ता अपने अपाहिज मालिक को सैर कराने के साथ-साथ उसकी घर की कामों में मदद भी करता है। कुत्ते की इस लगन को देखते हुए सरकार ने उसे मोस्ट सर्विंग एनिमल का पहचान चिन्ह देने की घोषणा की है।
मालिक को सैर करता है यह कुत्ता
फिलीपींस में रहने वाले के अपाहिज मालिक और उसके पालतू कुत्ते का वीडियो मनीला और उसके आस पास की इलाकों में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक कुत्ता अपने अपाहिज मालिक को व्हीलचेयर को पीछे से धक्का देते हुए उन्हें सैर करा रहा है। डैनिलो एलार्कन नामक व्यक्ति का पालतू कुत्ता उनको सैर पर ले जाने की साथ ही घर की छोटे मोटे कामों में उसके मदद नहीं करता है। डैनिलो एलार्कन को एक दुर्घटना में स्पाइन में चोट लगी है जिसके बाद वह अपने पैरों पर कभी खड़े नहीं पाए।
रोजमर्रा की कामों में मदद करता है डिगॉन्ग
डैनिलो एलार्कन का कुत्ता डिगॉन्ग उनके पास जन्म से है। वह उनको व्हीलचेयर से वॉक करने की अलावा रोजमर्रा के कामों में भी मदद करता है। घर की छोटी मोटी चीजें उठाने और झाड़ू लगाने जैसे काम भी यह कुत्ता संपन्न करता है।
फेसबुक से लेकर सरकार तक हो रही तारीफ
इस कुत्ते के बारे में फिलीपिंस की एक एमबीए स्टूडेंटफेथ एल रेविला ने सबसे पहले खुलासा किया। उन्होंने कुत्ते की डैनिलो एलार्कन की साथ कुछ कुछ फोटोज़ और वीडियोज़ फेसबुक पर शेयर किए जो काफी वायरल हुए। फिलीपींस की सूचना मंत्री ने इन तस्वीरों को देख कर कहा कि इस तरह के अद्भुत और मानवीय नज़ारे को देखकर मुझे बहुत अच्छा महसूस हुआ। जानवरों का इंसानों से कितना लगाव हो सकता है, ये इन तस्वीरों से समझा जा सकता है।
Published on:
21 Jul 2018 02:55 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
