6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मलेशिया के नए प्रधानमंत्रीः 92 साल के महातिर मोहम्मद छठी बार बनेंगे पीएम

92 साल के महातिर के नेतृत्व में विपक्ष ने 60 सालों से सत्ता पर काबिज बारिसन नेशनल गठबंधन को बुरी तरह उखाड़ फेंका।

2 min read
Google source verification
Mahathir Mohamad

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश मलेशिया की बागडोर अब 92 साल के डॉक्टर महातिर मोहम्मद को मिल गई है। देश में हुए आम चुनावों में उन्होंने बारिसन नेशनल (बीएन) गठबंधन को करारी शिकस्त दी है। आम चुनावों में 115 सीटों पर जीत हासिल करने वाले मोहम्मद अब मलेशिया के नए प्रधानमंत्री बनेंगे। वे अपने राजनीतिक शिष्य रहे निवर्तमान प्रधानमंत्री नजीब रजाक से सत्ता की जिम्मेदारियां लेंगे।

...ऐसे मिली देश की बागडोर

मलेशिया में 222 सीटों पर चुनाव हुए थे। जिनमें महातिर मोहम्मद के विपक्षी गठबंधन को 115 सीटों पर जीत मिली। इस तरह उन्होंने सरकार बनाने के 112 सीटों के जादुई आंकड़े को पार कर लिया। 92 साल के महातिर के नेतृत्व में विपक्ष ने 60 सालों से सत्ता पर काबिज बारिसन नेशनल गठबंधन को उखाड़ फेंका। गौरतलब है कि महातिर खुद लंबे समय तक इसी गठबंधन का हिस्सा रहे हैं। आपको बता दें कि इस चुनाव में बारिसन नेशनल महज 79 सीटों पर सिमटकर रह गया है।

गजब का संयोगः आडवाणी अभी भी बन सकते हैं प्रधानमंत्री, ये है उम्मीद की किरण

छठी बार प्रधानमंत्री बने हैं महातिर

महातिर इससे पहले भी पांच बार चुनाव जीत चुके हैं और 22 साल 107 दिन देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। 16 जुलाई 1981 में प्रधानमंत्री बने थे। 31 अक्टूबर 2003 को उन्होंने यह पद छोड़ा था। अब एक बार फिर उनकी देश के इस सर्वोच्च पद पर वापसी हुई है। आपको बता दें कि जिस गठबंधन को हराकर वे छठी बार प्रधानमंत्री बने हैं पहले वे उसी के नेता रहे हैं। निवर्तमान प्रधानमंत्री नजीब रजाक कभी उनके राजनीतिक शिष्य रहे हैं। अपने भाषणों में उन्होंने नजीब के इस पद तक पहुंचने को अपनी गलती का नतीजा बताया था।

अरे वाह! बदल गया न्यूनतम वेतन कानून, नौकरी करने वालों की हुई बल्ले-बल्ले

विजय भाषण में क्या बोले महातिर
महातिर ने शानदार जीत के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'हमें किसी तरह का बदला नहीं चाहिए। हम तो कानून का शासन लाना चाहते हैं।' परिणामों की घोषणा होने के साथ ही पार्टी के समर्थक सड़कों पर उतर आए और जश्न मनाने लगे।

भारतवंशी डॉक्टर की टीम का कमालः रोबोट से की दुनिया की पहली सर्जरी, दूर की ये खतरनाक बीमारी