2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुबई बस दुर्घटना: 11 भारतीयों के शव भारत पहुंचाए गए, एक का यूएई में अंतिम संस्कार

12 भारतीयों सहित 17 लोगों की मौत हो गई थी यात्री ईद की छुट्टी मनाने ओमान से संयुक्त अरब अमीरात पहुंचने वाले थे सभी शवों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भेजा गया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 9 Jun 2019, 3:32 PM IST

bus

दुबई बस दुर्घटना: 11 भारतीयों के शव भारत पहुंचाए गए, एक का यूएई में अंतिम संस्कार

दुबई। दुबई में बस हादसे में मरने वाले 12 भारतीयों में 11 के शव भारत लाए गए हैं। एक 22 वर्षीय का खाड़ी अमीरात में अंतिम संस्कार कर दिया गया। गौरतलब है कि बीते गुरुवार को ओमान से दुबई जा रही बस गलत लेन में चलने के कारण टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में 12 भारतीयों सहित 17 लोगों की मौत हो गई थी।

ब्रिटेन में PM पद के कई उम्मीदवार ड्रग्स का कर चुके हैं सेवन, माइकल गोवे ने कहा- अफसोस है

एयर इंडिया के विमान से मुंबई भेज दिया गया

बस में सवार सभी यात्री ईद की छुट्टी मनाने ओमान से संयुक्त अरब अमीरात पहुंचने वाले थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कई सभी शवों को एयर इंडिया के विमान से मुंबई भेज दिया गया है। उड़ान रविवार तड़के 3.39 बजे रवाना हुई। अधिकारी ने कहा कि सभी शवों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भेजा गया। संबंधित प्रक्रियाएं बीती रात 11.45 बजे पूरी हो गई थीं।

बस कंपनी ने ट्विटर पर एक बयान जारी कर शोक जताया

दुबई में बस कंपनी ने ट्विटर पर एक बयान जारी किया है, जिसमें मरने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अगली सूचना तक मस्कट और दुबई के बीच उनकी दैनिक सेवाओं के निलंबन की घोषणा की। दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत विपुल ने बताया कि अगर नियोक्ता खर्च देने में असमर्थ हैं तो शवों को एयर इंडिया भारत पहुंचाने के पैसे नहीं लेगी।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..