8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किर्गिस्तान के राष्ट्रपति जेनबकोव से मिली विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, आपसी सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

द्विपक्षीय संबंधों को लेकर चर्चा की विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी का वायदा किर्गिज विदेश मंत्री एदाराबेकोव से भी मुलाकात की

less than 1 minute read
Google source verification
sushma

किर्गिस्तान के राष्ट्रपति जेनबकोव से मिली विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, आपसी सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

बिश्केक। सुषमा स्वराज एससीओ विदेश मंत्रियों के सम्मलेन में भाग लेने के लिए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में हैं। सुषमा स्वराज ने बुधवार को किर्गिस्तान के राष्ट्रपति जेनबकोव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को लेकर चर्चा की। दोनों नेताओं ने आपसी द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं राजनीतिक,रक्षा,व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य पर चर्चा की। दोनों देशों ने अपनी क्षमताओं को अदान-प्रदान करने का वादा किया।

जल्द ही स्वीडन की गिरफ्त में आ सकते हैं जूलियन असांजे, तीन जून को अदालत सुनाएगी फैसला

एदाराबेकोव के बीच मुलाकात हुई

इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और किर्गिज विदेश मंत्री एदाराबेकोव के बीच मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई वैश्विक मुद्दों पर विचार विमर्श किया। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने आपसी सहयोग बढ़ाने और आतंकवाद से मिल कर लड़ने पर जोर दिया। किर्गिज मीडिया की खबरों में बताया गया है कि विदेश मंत्री को मीटिंग हाल के बाहर रिसीव करने खुद किर्गिज विदेश मंत्री मौजूद थे।

महत्वपूर्ण है यह एससीओ मीटिंग

वर्तमान एससीओ बैठक अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय महत्व के मुद्दों पर सदस्य देशों के साथ विचारों का आदान-प्रदान करेगी। यह बिश्केक में आगामी SCO शिखर सम्मेलन की तैयारियों की भी समीक्षा करेगी। बता दें कि जून माह की 13 तारीख को एससीओ का शिखर सम्मलेन शुरू होगा।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..