
लेखिका फेग फंग।
बीजिंग। चीन (China) की मशहूर लेखिका की एक डायरी इन दिनों चर्चा में है। इस डायरी में लेखिका फेंग फंग ( Fang Fang) ने जनवरी में पहली बार वुहान में फैले कोरोना वायरस (Coronavirus) के घटनाक्रमों का उल्लेख किया है। 65 वर्षीय फंग की डायरी को काफी पसंद किया जा रहा है। उनकी प्रविष्टियां व्यापक रूप से पढ़ी गईं। इस साल की शुरुआत में, वुहान पूरी तरह से लॉकडाउन की स्थिति में प्रवेश करने वाला दुनिया का पहला स्थान बन गया, जो तब अनसुना था, लेकिन अब व्यापक हो गया है। शहर को न केवल चीन, बल्कि शेष दुनिया से काट दिया गया था।
जैसे-जैसे लॉकडाउन (Lockdown) जारी रहा, फेंग फंग की लोकप्रियता बढ़ती गई। प्रकाशकों ने तब घोषणा की कि वे उसकी प्रविष्टियों को समेटेंगे और उन्हें कई भाषाओं में प्रकाशित करेंगे। लेकिन फंग की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान को चीन में अगल तरह से देखा गया। उसकी रिपोर्टिंग से कई नाराज हुए, यहां तक कि उसे देशद्रोही करार दिया।
क्या है डायर में
फेंग फंग ने डायरी में वुहान के हालात को लेकर एक तस्वीर पेश की है। यहां पर जब शुरुआत में संक्रमण फैला था तो लोगों में दहशत का माहौल था। इस दौरान लेखिका ने एक-एक घटनाक्रम के बारे में लिखा। इसमें उन्होंने लोगों की परेशानियों और उनकी दैनिक जरूरतों के बारे में लिखा। इस डायरी में चीन में कोरोना से निपटने के तरीकों के बारे में उल्लेख किया है। इसके कई हिस्सों चीन सरकार की लोगों के साथ की ज्यादतियों के बारे में लिखा गया है।
वुहान में कोरोना के समय यहां के प्रशासन के काम करने के तरीकों को लेकर डायरी में विस्तृत लेख है। इस डायरी को किताब की शक्ल देने के लिए कंपनियां सामने आई हैं। न्यूर्याक टाइम्स ने लेखिका के साहस की प्रशंसा की है। गौरतलब है कि चीन में सरकार की आलोचना करना देशद्रोह के रूप में देखा जाता है। लोगों के बीच ऐसे लोगों की काफी आलोचना होता है। ऐसे में लेखिका द्वारा लिखी डायरी को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई है।
Updated on:
19 May 2020 10:43 am
Published on:
19 May 2020 10:28 am
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
