7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इमरान सरकार के खिलाफ फजलूर रहमान की हुंकार, कहा- ‘आजादी मार्च’ को रोका तो पूरे PAK को कर देंगे जाम

फजलुर रहमान ने आरोप लगाया कि मौजूदा शासक अक्षम है और विदेशी शक्तियों के इशारे पर काम कर रहा है JUI-F प्रमुख फजलुर रहमान ने आगामी 27 अक्टूबर को आजादी मार्च निकालने की घोेषणा की है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 6 Oct 2019, 7:15 PM IST

fazal_ur_rahman.jpg

पेशावर। कश्मीर मामले में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हर बार मात खाने के बाद घरेलू मोर्चे पर घिरते पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है। जहां एक तरह इमरान खान के हालिया बयानों को लेकर सेना काफी नाराज है और ऐसी संभावना जताई जा रही है कि बहुत जल्द ही पाकिस्तान में तख्तापलट हो सकता है, वहीं दूसरी और विपक्ष ने इमरान सरकार को सख्त चेतावनी दी है।

इसी कड़ी में पाकिस्तान में सत्तारूढ़ इमरान सरकार को सत्ता से हटाने के लिए इस्लामाबाद तक 'आजादी मार्च' निकालने का ऐलान करने वाले जमियते उलेमाए इस्लाम (JUI-F) के नेता मौलाना फजलुर रहमान ने चेतावनी दी है।

इमरान के खिलाफ विपक्ष का 'आजादी मार्च', फजलुर रहमान ने बताया सरकार के खिलाफ 'जंग'

उन्होंने कहा है कि यदि उनके मार्च को रोका गया तो वे लोग पूरे पाकिस्तान को जाम कर देंगे। मौलाना ने इससे एक दिन पहले ही शनिवार को कहा था इमरान सरकार की सत्ता से बेदखली तक उनकी 'जंग' जारी रहेगी।

पेशावर में उलेमा के एक सम्मेलन में फजलुर रहमान ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था हिचकोले खा रही है। मुल्क के अक्षम शासक विदेशी शक्तियों के इशारे पर मुल्क को और तबाही की तरफ ले जा रहे हैं।

मौलाना ने कहा कि कश्मीर की जंग हम लड़ रहे हैं और शासक कश्मीर पर सौदेबाजी कर कश्मीरियों के खून को बेच रहे हैं।

27 अक्टूबर को निकाला जाएगा मार्च

आपको बता दें कि फजलुर रहमान ने 27 अक्टूबर को इस्लामाबाद तक मार्च निकालने का ऐलान किया हुआ है। मदरसों को देश की मुख्यधारा में लाने की सरकार की कोशिशों पर करारा प्रहार करते हुए मौलाना ने कहा कि मदरसों को मुख्य धारा में लाने से बेहतर है कि शासक इस्लामी धारा में आ जाएं।

पाकिस्तान: मौलाना फजलुर रहमान का पीएम इमरान खान पर तंज, बस चलाते हुए बंदर से की तुलना

इस मार्च के खिलाफ पाकिस्तान के मंत्रियों के कई बयान सामने आए हैं। पाकिस्तान के रेलवे मंत्री शेख रशीद ने कहा कि मौलान फजल की बातें इनके ही गले पड़ेंगी। इनके आगे कुआं और पीछे खाई होगी। विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि मौलाना की पूरी कोशिश मदरसा सुधार की कोशिशों को रोकना है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की सूचना एवं प्रसारण मामलों की सलाहकार फिरदौस आशिक अवान ने जेल में बंद पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और मुस्लिम लीग नवाज के नेताओं का नाम लिए बिना कहा कि जेल में बंद सियासी बौने मौलाना का ढाल के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.