2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एशिया का सबसे भ्रष्ट देश है भारत

69 फीसदी घूस देने की दर के साथ भारत एशिया का सबसे भ्रष्ट देश है।

2 min read
Google source verification
most corrupt

forbes list

नई दिल्ली। एक तरफ जहां केंद्र की मोदी सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की बात कर रहे हैं, लेकिन इस पर लगाम नहीं लग रही है। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल और एंटी करप्शन ग्लोबल सिविल सोसायटी ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार देश को भ्रष्टाचार से मुक्त होने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ेगा। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के हालिया सर्वे के अनुसार भारत, एशिया का सबसे भ्रष्ट देश है। फोब्र्स की लिस्ट में एशिया के पांच सबसे ज्यादा भ्रष्ट देशों के नाम हैं। इसके रिपोर्ट के अनुसार घूसखोरी के मामले में भारत ने वियतनाम, पाकिस्तान और म्यांमार को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल का यह सर्वे 18 महीने तक चला और इसमें 16 देशों के 20 हजार से ज्यादा लोगों से बातचीत की गई।

एशिया के पांच सबसे भ्रष्ट देश
१. इंडिया
२. वियतनाम
३. थाईलैंड
४. पाकिस्तान
५. म्यांमार

69 फीसदी है घूस लेने की दर
फोब्र्स के मुताबिक, भारत में घूस लेने की दर 69 फीसदी है। भारत में छह सार्वजनिक सेवाओं जैसे स्कूल, अस्पताल, आईडी दस्तावेज, पुलिस और यूटिलिटी सर्विसेस में 50 फीसदी से ज्यादा लोगों को घूस देनी पड़ती है। इनमें पुलिस में 54 फीसदी, स्कूलों में 58 फीसदी और हेल्थकेयर में 59 फीसदी की दर से घूस देते हैं। वहीं वियतनाम में घूस लेने की दर 65 फीसदी व पाकिस्तान में 40 फीसदी है।

मोदी की भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की प्रशंसा
हालांकि, फोब्र्स ने पीएम मोदी की भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को लेकर प्रशंसा की है। इसमें कहा गया है कि 53 प्रतिशत लोग मानते हैं कि मोदी सही कर रहे हैं और इससे लोगों में अपने पास ताकत होने का अहसास आया है वहीं 63 प्रतिशत लोग मानते हैं साधारण लोग भी बदलाव ला सकते हैं।

2015 में 76वां स्थान था
ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की 2015 की करप्शन परसेप्शन इंडेक्स में 168 भ्रष्ट देशों की सूची में भारत 76वें स्थान पर था। वहीं 2014 में 100 देशों की सूची में भारत का स्थान 38वां था।

Story Loader