5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व न्यायाधीश नसीरूल मुल्क ने पाकिस्तान के सातवें कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में ली शपथ

पूर्व न्यायाधीश नसीरूल मुल्क ने शुक्रवार को पाकिस्तान के सातवें कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

2 min read
Google source verification
पाकिस्तान में कार्यवाहक प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह

पूर्व न्यायाधीश नसीरूल मुल्क पाकिस्तान के सातवें कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली। पाकिस्तान की राजनीति में उठापटक के बीच एक बार फिर से नई सियासत की शुरूआत हुई है। पूर्व न्यायाधीश नसीरूल मुल्क ने शुक्रवार को पाकिस्तान के सातवें कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। बता दें कि नसीरूल मुल्क ने जुलाई में होने वाले आम चुनाव से पहले नेशनल असेंबली के औपचारिक रूप से भंग किए जाने के घंटेभर बाद ली।

बीते 16 वर्षों में तीन नेशनल एसेंबलियों ने सात प्रधानमंत्री चुने

आपको बता दें कि पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने मुल्क को शपथ दिलाई। नसीरूल मुल्क को सरकार और विपक्ष दोनों ने सर्वसम्मति से नामित किया था। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने कहा कि सेवानिवृत न्यायाधीश एक ऐसे शख्स हैं जिनकी नियुक्ति पर किसी कोे कई कोई आपत्ति नहीं होगी। बता दें कि तीसरी नेशनल असेंबली के पाचं वर्ष के संवैधानिक कार्यकाल पूरा होने के बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। हालांकि नागरिक शासन के तहत सिर्फ दूसरी नेशनल एसेंबली ने अपना कार्यकाल पूरा किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तीन नेशनल एसेंबलियों ने बीते 16 वर्षों में सात प्रधानमंत्री चुने हैं। न्यायमूर्ति मुल्क उन सात न्यायाधीशों में से एक हैं, जिन्होंने 3 नवंबर, 2007 को आदेश जारी कर मुशर्रफ द्वारा देश में आपातकाल घोषित करने को असंवैधानिक करार दिया था। इस दौरान मुशर्रफ ने न्यायाधीशों को नजरबंद कर दिया था।

25 जुलाई को होंगे आम चुनाव

आपको बता दें कि पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए तारीख का ऐलान हो गया है। 25 जुलाई को पाकिस्तान में संसद और प्रांतीय विधानसभाओं के लिए वोट डाले जाएंगे। पाकिस्तान की चुनाव आयोग ने बीते सप्ताह राष्ट्रपति ममनून हुसैन को पत्र लिखकर 25 से 27 जुलाई के बीच चुनाव कराने की अनुमति मांगी थी। अब राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने चुनाव आयोग की सिफारिश पर मुहर लगाते हुए 25 जुलाई को चुनाव कराने की मंजूरी दे दी है। बता दें कि वर्तमान सरकार का कार्यकाल 31 मई को खत्म हो रहा है।