भारत पर भड़का हाफिज
हाफिज सईद ने जम्मू-कश्मीर में किशनगंगा जलविद्युत परियोजना के उद्घाटन पर भी टिप्पणी की, जिसे लेकर पाकिस्तान, भारत पर सिंधु जल संधि के उल्लंघन का आरोप लगा रहा है। पाकिस्तान को डर है कि इस परियोजना से उसके क्षेत्र में पानी का प्रवाह कम हो सकता है। सईद ने कहा कि वह 'पकिस्तानी अधिकारियों को कई सालों से भारत द्वारा पाकिस्तान में नदी के जल की आपूर्ति को कम करने या अवरुद्ध करने की मंशा को लेकर चेतावनी दे रहा था।'