नई दिल्ली। चीन में बाढ़, भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण कुल 86 लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब 2.3 करोड़ प्रभावित हुए हैं। चीन की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय के प्रवक्ता झांग जियातुआन के हवाले से बताया है कि इस बाढ़ से 54 लाख एकड़ की कृषि भूमि प्रभावित हुई है जबकि 30,000 घर नष्ट हो गए हैं। चीन के दक्षिण प्रांतों में हो रही भारी बारिश के कारण करीब 18 लाख लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। मूसलाधार बारिश से 35000 हेक्टेयर फसल तबाह होने का अनुमान है। करीब 61 करोड़ युआन के नुकसान की आशंका है।