
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी की कैबिनेट में हिंदू सांसद दर्शन लाल को भी शामिल किया गया। दर्शन लाल पाकिस्तान सरकार में पिछले 2 दशक से ज्यादा समय में शामिल किए जाने वाले पहले हिंदू हैं। राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने 47 सांसदों को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई, इनमें से 19 राज्यमंत्री हैं। दर्शन लाल को पाकिस्तान के चारों प्रांतों के बीच समन्वय का प्रभारी बनाया गया है। 65 वर्षीय लाल पेशे से डॉक्टर हैं और फिलहाल सिंध प्रांत में मीरपुर मथेलो शहर में प्रैक्टिस कर रहे हैं। साल 2013 में वह पीएमएल-एन पार्टी की टिकट पर अल्पसंख्यक कोटे से दूसरी बार सांसद चुने गए थे। वहीं, नवाज शरीफ के कैबिनेट में रक्षा और ऊर्जा मंत्रालय संभालने वाले ख्वाजा आसिफ को अब्बासी ने विदेश मंत्री चुना है। पाकिस्तान सरकार में साल 2013 से ही कोई विदेश मंत्री नहीं था। पाकिस्तान की आखिरी विदेश मंत्री हीना रब्बानी खर थीं। पूर्व योजना मंत्री अहसन इकबाल गृह मंत्रालय की भूमिका संभालेंगे। इसहाक डार इस सरकार में भी वित्त मंत्री होंगे। खुर्म दस्तगीर खान के स्थान पर परवेज मलिक नए वाणिज्य मंत्री होंगे। दस्तगीर खान देश के रक्षा मंत्री होंगे। सर्वोच्च न्यायालय ने डार के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करने का आदेश दिया था, इसके बावजूद उनको वित्त मंत्री बनाया गया है।
लेकिन बच्चों को पढ़ा रहे यह...
पाकिस्तान में कक्षा पांच की सरकारी इतिहास की किताब में हिन्दुओं को हत्यारा बताया गया है। किताब में लिखा है कि 1947 में भारत-पाक बंटवारे के दौरान हिन्दुओं ने मुस्लिमों की संपत्ति छीन कर उन्हें हिन्दुस्तान छोडऩे पर मजबूर किया
पाकिस्तान का दूसरा बड़ा धर्म हिन्दू
पाकिस्तान की कुल आबादी का 2.12 प्रतिशत हिन्दू हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार इनकी कुल संख्या 32.31 के करीब है। यह पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है।
थारपाकर में 36 प्रतिशत आबादी हिन्दू
सबसे ज्यादा हिन्दू पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रहते हैं। लगभग 7 प्रतिशत। यहां एक प्रांत है थारपारकर जहां 35.58 प्रतिशत आबादी हिन्दू है। थारपारकर प्रांत की राजधानी मिथि में 80 प्रतिशत आबादी हिन्दू है। बलूचिस्तान में 1.1 प्रतिशत आबादी हिन्दू है, जबिक पंजाब में 1.6 प्रतिशत। वहीं पख्तूनख्वा में 0.8 प्रतिशत हिन्दू हैं।
Published on:
05 Aug 2017 11:28 am
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
