
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने जताई उम्मीद, लोकसभा चुनाव के बाद भारत से बेहतर होंगे संबंध
लाहौर। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत में चुनाव के बाद हालात बेहतर हो जाएंगे। यह पाकिस्तान से बातचीत के लिए मुनासिब होंगे। इस दौरान उन्होंने नई दिल्ली के साथ सकारात्मक संबंध होने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति और स्थिरता के लिए बातचीत एकमात्र विकल्प है। अफगानिस्तान में जो कुछ भी होता है वह पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों को प्रभावित करता है। इसलिए हम यहां भी शांतिपूर्ण क्षेत्र के लिए काम कर रहे हैं।
एक सभ्य संबंध होने की उम्मीद करेंगे
इमरान खान ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ईरान के साथ उनके मधुर संबंध हैं और उन्हें मजबूत बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अभी एकमात्र समस्या भारत के साथ बेहतर संबंध बनाने को लेकर है। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि भारतीय लोकसभा चुनाव के बाद, हम फिर से भारत के साथ एक सभ्य संबंध होने की उम्मीद करेंगे। उनका यह बयान भारत पर दी हालिया एक टिप्पणी के बाद आया, जब उन्होंने कहा कि था कि यदि भाजपा लोकसभा चुनाव जीतती है, तो कश्मीर का स्थाई हल निकाला जा सकेगा। इसके बाद देश में विपक्ष ने जमकर हंगामा काटा। इस पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह “सत्ताधारी पार्टी को बाहर करने के लिए कांग्रेस द्वारा किया गया समझौता हो सकता है।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Updated on:
28 Apr 2019 11:04 pm
Published on:
28 Apr 2019 09:06 am
