अमरीका से रिश्ते सुधारेगा पाकिस्तान
पीटीआई प्रमुख इमरान खान ने कहा, "इस संबंध को अधिक संतुलित और भरोसेमंद बनाने के लिए हमारी सरकार अमरीका के साथ काम करेगी। हम अमरीका के साथ व्यापार और आर्थिक संबंधों को अत्यंत महत्वपूर्ण मानते हैं।" उन्होंने दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों में नई जान डालने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि रिश्तों में ऐसे बदलाव होने चाहिए जो दोनों को लाभ पहुंचाएं। पीटीआई के मीडिया सेल के अनुसार, अमरीकी प्रतिनिधिमंडल और इमरान ने आपसी हित के अन्य मुद्दों पर चर्चा की जिसमें द्विपक्षीय व्यापार और अफगानिस्तान में स्थिरता का मुद्दा शामिल है। हूवर ने 25 जुलाई के आम चुनाव में इमरान की पार्टी की जीत पर उन्हें बधाई दी।