27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान: इमरान खान के नेतृत्व में नई सरकार ने संभाला कार्यभार, मंत्रिमंडल में 20 सदस्य

शनिवार को क्रिकेटर से बने राजनेता और पीटीआई प्रमुख इमरान खान ने पाकिस्तान के 22 वें प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 19 Aug 2018, 10:14 AM IST

pakistan

पाकिस्तान: इमरान खान के नेतृत्व में नई सरकार ने संभाला कार्यभार, मंत्रिमंडल में 20 सदस्य

लाहौर। पाकिस्तान में इमरान खान के नेतृत्व में नई सरकार ने कार्यभार संभाल ली है । इमरान खान ने अपने मंत्रिमंडल के लिए 20 सदस्यों को मंजूरी दे दी है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रवक्ता फवाद चौधरी ने कहा कि सदस्यों को सोमवार को शपथ ली जाएगी।

मंत्रिमंडल में बीस सदस्य

तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रवक्ता फवाद चौधरी ने ट्वीट किया, "प्रधान मंत्री इमरान खान ने बीस सदस्य कैबिनेट को मंजूरी दे दी है, कैबिनेट में पंद्रह संघीय मंत्री और पांच सलाहकार शामिल हैं। नए मंत्री सोमवार सुबह राष्ट्रपति सदन में शपथ लेंगे।"

ये हैं नए मंत्री

इमरान खान ने परवेज खट्टक को रक्षा मंत्री के रूप में नामित किया गया है। जबकि असद उमर, वित्त मंत्री और मखदूम शाह महमूद हुसैन कुरेशी विदेश मामलों के मंत्री होंगे। मुहम्मद नसीम कानून और न्याय मंत्री, शिरीन मजारी मानवाधिकार, पीटीआई के प्रवक्ता फवाद अहमद सूचना और प्रसारण, शेख रशीद अहमद को रेलवे मंत्रालय का भार सौंपा गया है।

बता दें कि शनिवार को क्रिकेटर से बने राजनेता और पीटीआई प्रमुख इमरान खान ने पाकिस्तान के 22 वें प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली। इमरान खान रविवार शाम को देश को संबोधित करेंगे। इमरान खान ने 1992 में क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान टीम का नेतृत्व किया। 1996 में उन्होंने राजनीति में शामिल होने का फैसला किया और पाकिस्तान तहरीक-ए-इन्साफ नाम की एक नई पार्टी बनाई। राजनीति में शामिल होने के बाद से दो दशकों से अधिक समय बाद उन्हें कामयाबी मिली
और और वह आखिरकार प्रधानमंत्री पद तक पहुंचने में सफल रहे।

इससे पहले शुक्रवार को इमरान खान पाकिस्तान के नए प्रधान मंत्री चुने गए। उन्होंने अपने अपने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के उम्मीदवार शाहबाज शरीफ को हराया। 65 वर्षीय क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान की पार्टी ने ने 176 सीटों पर जीत दर्ज की। जबकि पीएमएल-एन अध्यक्ष और जेल में बंद पूर्व पाकिस्तानी प्रधान मंत्री नवाज शरीफ के भाई शाहबाज शरीफ सिर्फ 96 सीटें हासिल करने में कामयाब रहे।