27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंडोनेशिया चुनाव: वोटों की गिनती करते-करते थक गए कर्मचारी, 270 से अधिक की मौत

इंडोनेशिया में 193 मिलियन मतदाता रजिस्टर्ड थे। 80 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। आठ लाख पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे। राष्ट्रपति जोको विडोडो ने दर्ज की जीत।

2 min read
Google source verification
इंडोनेशिया में संसदीय चुनाव

इंडोनेशिया चुनाव: मत पत्रों की गिनती के दौरान 270 से अधिक चुनाव कर्मचारियों की मौत

जकार्ता। दक्षिण-पूर्वी ऐशियाई देश इंडोनेशिया ( Indonesia ) में बीते हफ्ते आम चुनाव ( election ) संपन्न हुए। इस चुनाव में हजारों की संख्या में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आई है जो बहुत ही हैरान और चौंकाने वाला है। दरअसल इंडोनेशिया में 270 से अधिक चुनावी कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। इन सभी वर्करों की मौत बीमारी और ज्यादा देर तक काम करने के कारण हुई है। अधिकारियों ने बताया है कि लाखों मत पत्रों ( ballot papers ) की गिनती हाथ से करने की वजह से वर्करों में काफी थकान आ गई और फिर वे बीमार हो गए जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

इंडोनेशिया: राष्ट्रपति जोको विडोडो को दूसरा कार्यकाल मिला

1,878 स्टाफ बीमार

आम चुनाव आयोग ( General Elections Commission ) के प्रवक्ता आरिफ प्रियो सुसांतो ने बताया कि अभी भी 1,878 अन्य स्टाफ बीमार हैं। उन्होंने बताया कि 7 मिलियन लोगों ने मत पत्रों की गिनती और निगरानी में बीते 17 अप्रैल को मदद की थी। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को गर्मी और बुरी परिस्थिति में रातभर काम करना पड़ रहा था, जिसकी वजह से शारीरिक परेशानियां आने लगी थीं। यह पहली बार था जब देश की 260 मिलियन जनता एक साथ राष्ट्रपति चुनाव के साथ-साथ स्थानीय चुनावों के लिए वोट डालने वाली थी। 193 मिलियन योग्य मतदाताओं में से 80 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग करते हुए आठ लाख पोलिंग स्टेशन पर वोट डाले। इस चुनाव को शांतिपूर्वक कराने के लिए दुर्भाग्य से अधिक से अधिक स्टाफ को लगाया गया, लेकिन उनकी मेडिकल जांच नहीं कराई गई। आम चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि इस कारण से 272 चुनाव कार्यकर्ता ओवरवर्क से संबंधी बीमारियों से मर गए।

इंडोनेशिया ने रामायण थीम पर विशेष डाक टिकट जारी किया

चुनाव आयोग ने मुआवजे की घोषणा की

इंडोनेशिया चुनाव आयोग ने यह घोषणा की है कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान मारे गए सभी स्टाफों के परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा। आयोग ने कहा कि हर पीड़ित परिवारों को 36 मिलियन रुपिया ( $ 2,500 ) दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और उम्मीद नहीं थी की इस तरह की घटना घटित होगी। बता दें कि चुनाव के बाद जोको विडोडो ( President Joko Widodo ) और विपक्ष के नेता प्राबाओ सुबियांतो ( Prabowo Subianto ) ने अपने-अपने जीत का दावा किया था, हालांकि अंतत: जोको विडोडो ने जीत दर्ज की।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.